माइक्रोमैक्स आपके लिए एक ऐसा डिवाइस लेकर आया है जो पुराने टीवी को बना
देगा नया एंड्रॉयड टीवी। इस नए शानदार स्मार्ट स्टाइक के शानदार फीचर आपके
पुराने टीवी में डाल देंगे नई जान।
ये नया डिवाइस आपके पुराने टीवी की डिस्प्ले क्वालिटी में जान डाल देगा। माइक्रोमैक्स ने टीवी की डिस्प्ले क्वालिटी को बढ़िया बनाने के लिए 1 जीबी डीडीआर3 रैम का इस्तेमाल किया है। इसका जबरदस्त 3डी ग्राफिक्स डिस्प्ले क्वालिटी को एक नए आयाम देगा।
इस नई डिवाइस को खरीदने के बाद आपको नए हाई डेफिनेशन टीवी पर पैसे बर्बाद करने की जरूरत नहीं है। इसमें इस्तेमाल एंड्रॉयड आईस्क्रीम सैंडविच ओएस आपके टीवी की परफॉर्मेंस को और तेज बना देता है। इस ओएस से आपके टीवी के अनुभव को कई गुना बेहतर बना देगा।
अब घड़ी से कीजिए मेल और मैसेज
इस स्मार्ट डिवाइस में 1 गीगाहर्ट्ज का प्रोसेसर इस्तेमाल किया गया है। इसकी मदद से आप अपने टीवी पर हाईस्पीड नेट का आनंद उठा सकते हैं। इसमें वाई-फाई जैसे आधुनिक फीचर का आनंद ले सकते हैं।
इससे आप लाइव स्ट्रीमिंग, इंटरनेट ब्राउसिंग का आनंद अपने टीवी पर ले सकते हैं। ये छोटा सा डिवाइस आपके टीवी को पीसी और टीवी दोनों में कनर्वट कर देगा।
कंपनी आपको इस डिवाइस की 1 साल की वारंटी भी देगी। कंपनी ने अपनी इस डिवाइस की कीमत 6 हजार रुपए तय की है। ये डिवाइस आप अलग अलग बैंक की ईएमआई स्कीम के तहत भी खरीद सकते हैं। आप इसको होम शॉप 18 के जरिए भी खरीद सकते हैं।