एप डाउनलोड करें

आईबॉल का नया हैंडसेट, मुकाबला मोटो जी से

Updated Wed, 02 Apr 2014 04:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

स्मार्टफोन बाजार में आईबॉल ने क्वाडकोर प्रोसेसर आधारित फोन एंडी 5टी कोबाल्ट 2 लॉन्च किया है, जिसकी कीमत केवल 11,999 रुपए है। डुअल सिम सपोर्ट के साथ आईबॉल एंडी 5टी कोबाल्ट 2 में 720x1280 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 5.0 का एचडी आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है।
और पढ़ें
विज्ञापन


एंड्रॉयड ऑपरेटिंग 4.2 जेलीबीन पर पेश किए गए इस फोन में 1जीबी रैम के अतिरिक्त 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर तथा कोर्टेक्स ए7 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।

आईबॉल एंडी 5टी कोबाल्ट 2 में 4जीबी इंबिल्ट मैमोरी दी गई है तथा माइक्रोएसडी कार्ड के द्वारा 32जीबी तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज की जा सकती है।
क्या कहती है आपके मोबाइल की स्क्रीन, ये कैसी-कैसी स्क्रीनफोन में फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश की सुविधा के साथ 12.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है वहीं विडियो कॉलिंग के लिए 2.0 मेगापिक्सल फ्रंट फेसिंग कैमरे की भी सुविधा भी दी गई है।
विज्ञापन


कनेक्टिविटी ऑप्शन के लिए 3जी, वाईफाई, माइक्रो यूएसबी, एज, जीपीआरएस और ब्लूटूथ शामिल है। बेहतरीन पावर बैकअप के लिए फोन में 1750 एमएएच बैटरी दी गई है।
ऐसे करें फेसबुक के जरिए भी फ्री कॉलिंग
भारतीय बाजार में एंड्रॉयड फोन में मोटो जी काफी चर्चा में ऑनलाइन स्टोर पर इसकी कीमत 11,800 रुपए है। ऐसे में आईबॉल कीमत और फीचर्स के मामले में मोटो जी से मुकाबले को तैयार है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें