एप डाउनलोड करें

तैयार रहें, अब देनी पड़ेगी ज्यादा परमिट फीस

Updated Wed, 28 May 2014 10:25 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हिमाचल सरकार ने प्रदेश में चलने वाले और ऑल इंडिया परमिट वाले वाहनों की परमिट फीस बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके लिए मोटर व्हीकल रूल्स 1999 को संशोधित करने का निर्णय लिया गया है।
और पढ़ें
विज्ञापन


इसके लिए आम लोगों से एक माह के भीतर सुझाव मांगे गए हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।

प्रदेश में लाखों वाहनमालिक हैं जिनपर इसका सीधा असर पड़ेगा। इससे पहले भी जब सरकार ने यह फीस बढ़ाई थी तब भी काफी विरोध हुआ था।

ये रहेगी फीस

लाइट गुड्स मोटर वाहनों के लिए परमिट की पहले साल की नियमित फीस 400, सालाना नवीकरण फीस 250, मध्यम सामानवाहक वाहनों के लिए नियमित फीस 600, नवीकरण फीस 500, भारी सामानवाहक वाहनों के लिए नियमित फीस 900, नवीकरण फीस 750, अनुबंध कैरेज कैब के लिए क्रमश: 200 और 225 करने की तैयारी है।

30 सीटों से कम अनुबंध कैरेज बसों के लिए इसे क्रमश: 3000 और 2500 तथा इससे अधिक सीटों वाली अनुबंध कैरेज बसों के लिए इसे 3000 और 2500 करने की तैयारी है। इसे ऑल इंडिया परमिट वाले वाहनों को जो हिमाचल में चलेंगे, उनके लिए भी परमिट फीस में बढ़ोतरी होगी।

12 प्‍लस सीटर से ज्यादा वाले वाहन की ये फीस

इनमें 12 से अधिक यात्रियों की क्षमता वालों के लिए सामान्य वाहनों को 2000, सेमी-डीलक्स को 4000 रुपये, एयर कंडीशंड को 6500 रुपये प्रतिदिन करने की तैयारी है।

लाइट गुड्स मोटर वाहनों के लिए टेंपरेरी परमिट की दरख्वास्त की फीस टेंपरेरी फीस 50, नियमित की 100, मध्यम एवं भारी सामान वाहक वाहनों के लिए टेंपरेरी परमिट की 100, नियमित की 200, अनुबंध कैरेज कैब के लिए टेपंरेरी परमिट की 50 रुपए फीस होगी।

वहीं, नियमित की 100, अनुबंध कैरेज बसों की टेंपरेरी परमिट की 100 और नियमित की 200 रुपये करने की तैयारी है। विशेष परमिट के लिए टेंपरेरी को 10 और नियमित को 200 रुपये करने की तैयारी है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें