एप डाउनलोड करें

सचिवालय में चुनाव, शुरू हुई भागदौड़

टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 23 Mar 2014 11:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

राज्य सचिवालय में पीएस-पीए कर्मचारी एसोसिएशन चुनाव के साथ साथ अब चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन के चुनावों की गहमागहमी भी शुरू हो गई है। शनिवार को नामांकन का आखिरी दिन था। एसोसिएशन के कुल 10 पदों के लिए 38 नामांकन आए हैं।
और पढ़ें
विज्ञापन


सबसे ज्यादा 8 नामांकन अध्यक्ष पद के लिए हैं। ऑडिटर के लिए केवल एक नामांकन हरि सिंह ने भरा है और इनका निर्विरोध चुना जाना तय है।

अध्यक्ष पद के लिए राकेश कुमार, अमर सिंह, जिया लाल भारती, राकेश कुमार, पृथ्वी सिंह ठाकुर, टेक राम, देश राज और आशा देवी ने परचा भरा है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अमर सिंह, धर्मचंद प्रेमी, पृथ्वी सिंह ठाकुर, अमर चंद, आशा देवी शुक्ला और उपाध्यक्ष के लिए दिनेश कुमार और प्रल्हाद गौत्तम ने परचे भरे।

महासचिव पद के लिए ललित सिंह और प्रल्हाद गौत्तम, विशेष सचिव के लिए प्रीतम सिंह, दिनेश कुमार, ज्योति प्रसाद मंगल, कुलदीप सिंह, संयुक्त सचिव पद के लिए चमन लाल गुलाटी, धर्मपाल वर्मा, हरिमन और राजेश कुमार ने नामांकन दाखिल किया है।
विज्ञापन


प्रेस सचिव के लिए गुरनाम सिंह, अनिल कुमार, कोषाध्यक्ष के लिए मेघ सिंह और दिनेश कुमार जबकि सदस्य पद के लिए निर्मला देवी, शिशम देवी, देसराज, अनिल कुमार, सोहन सिंह, राजेश कुमार और प्रीतम सिंह ने परचे भरे हैं। अब 24 मार्च को छंटनी और नाम वापसी होगी। जबकि 28 को चुनाव होंगे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें