हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के विभागों में पीएचडी में सीधे प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए तीन अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। इस संदर्भ में जारी अधिसूचना के मुताबिक 22 विभागों में पीएचडी की 600 सीटों पर प्रवेश दिया जाना है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के शिक्षक, कॉलेजों के शिक्षक भी सीधे प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई गई है।
सीधे प्रवेश से इतनी सीटें भरी जाएंगी
प्रवेश की अधिसूचना के मुताबिक अलग-अलग विभागों में सीटें निर्धारित हैं। इनमें गणित विभाग में पीएचडी की 1 सीट, फिजिक्स विभाग में 7, विजुअल आर्ट्स विभाग में 2, पत्रकारिता विभाग मेें 1, भूगोल विभाग में 3, समास शास्त्र विभाग में 2, लॉ विभाग मेें 1, विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग मेें 1, एमटीए विभाग में 1, एचपीयूबीएस में 7 और अंतर विषयक विभाग ग्रामीण विकास में 6 सीटें रखी हैं।
बायोसाइंसेस विभाग बॉटनी में 1, केमिस्ट्री विभाग में 2, कंप्यूटर साइंस विभाग में 6, बायोटेक्नालॉजी विभाग में 5, अंग्रेजी विभाग में 1, हिंदी विभाग में 2, संस्कृत विभाग में 1, राजनीतिक विज्ञान विभाग में 3, कॉमर्स विभाग में 9, लोक प्रशासन विभाग में 3, परफॉर्मिंग आर्ट्स संगीत विभाग में 1 सीट पर प्रवेश दिया जाएगा।