श्रम एवं रोजगार विभाग 11 नवंबर को पालमपुर के वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुलह में रोजगार मेले का आयोजन करने जा रहा है। निजी क्षेत्र में रोजगार पाने के लिए इच्छुक उम्मीदवार इसमें भाग ले सकेंगे।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन परमार इस मेले का शुभारंभ करेंगे। श्रम एवं रोजगार विभाग का कहना है कि कंपनियों में 1400 रिक्त पदों के लिए यह साक्षात्कार लिए जाएंगे।
इसमें 8वीं से लेकर बीए, बीकॉम, बीएससी, एमएससी आदि योग्यता के आधार पर नौकरी दी जानी है। आवेदक की आयु 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए। आवेदकों को फोटो, पहचान पत्र और और अन्य प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे।