न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Fri, 27 Jul 2018 04:21 PM IST
इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) में दाखिले के लिए चार दिन बच गए हैं। इग्नू में दाखिले के लिए अंतिम तिथि 31 जुलाई है। 31 जुलाई के बाद छात्रों को दाखिला नहीं मिलेगा। बीए, बीकॉम, बीएससी सहित पोस्ट ग्रेजुएट और अन्य डिप्लोमा कोर्सों में दाखिले के छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
और पढ़ें
दाखिला संबंधी अधिक जानकारी के लिए छात्र संबंधित इग्नू सेंटर या इग्नू की वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के इग्नू सेंटर में दाखिला प्रक्रिया चली हुई है। छात्र दस्तावेजों के साथ दाखिला ले सकते हैं।
छात्रों को दसवीं, बारहवीं के प्रमाण पत्रों सहित पिछली उत्तीर्ण कक्षा के प्रमाण पत्र और अन्य सभी दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य रहेंगे। जो छात्र नियमित कॉलेज जाकर पढ़ाई नहीं कर सकते हैं। वे इग्नू के माध्यम से पढ़ाई पूरी कर सकते हैं। इग्रू समन्वयक हमीरपुर रवि दत्त ने कहा कि 31 मार्च इग्नू दाखिला लेने की अंतिम तिथि रहेगी।