एप डाउनलोड करें

130 करोड़ से चकाचक होंगी कुल्लू की सड़कें

Updated Sat, 22 Mar 2014 09:24 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

कुल्लू की सड़कों पर सफर करना अब आरामदायक होगा। लोक निर्माण विभाग जिले की सड़कों को चकाचक करने जा रहा है।
और पढ़ें
विज्ञापन


इसके लिए विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिक फोकस संपर्क मार्गों को पक्का करने का रहेगा।

कुल्लू-1, कुल्लू-2 तथा आउटर सराज आनी-निरमंड डिविजन अपने अधिकार क्षेत्रों की सड़कों की टांरिग पर 130 करोड़ रुपये खर्च करेंगे। यह राशि इसी साल खर्च की जाएगी।

एक्सईएन विनोद आनंद ने कहा कि कुल्लू-1 और दो की सड़कों की टारिंग के लिए क्रमश: 40-40 करोड़ स्वीकृत हुए है।

आउटर सराज आनी-निरमंड के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि डिवीजन में इस साल सड़कों की टारिंग पर करीब 50 करोड़ खर्च किए जाएंगे।

अप्रैल से सड़कों की टारिंग का काम शुरू कर दिया जाएगा।

इन सड़कों की होगी टारिंग

सुपरिटंडिग इंजीनियर ललित भूषण ने बताया कि इस साल कुल्लू-1 और कुल्लू-2 में 80 करोड़ रुपये की राशि सड़कों की टारिंग पर खर्च की जाएगी।

लोनिवि जिला के कुल्लू-मनाली वामतट मार्ग के अलावा जिभी-गाड़गुशैणी, भुंतर-मणिकर्ण, बंजार-बठाहड़, निरमंड-बागीपुल, राणाबाग-कुठेड़ शामिल हैं।

इसके अलावा खोड़ाआगे-भलाण, भुईण-ब्रेहिण, नीनू-बनाला, गड़सा हवाई घराट, दमोठी-बरठीधार, भुंतर-दियार, भुंतर-गड़सा, शवाड़-कोठी तथा राणाबाग-कांडीबाग मार्ग की भी टारिंग की जाएगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें