एप डाउनलोड करें

हिमाचल में एनएच का बजट हुआ दोगुना

Shimla Updated Fri, 27 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

शिमला। हिमाचल प्रदेश के लिहाज से अच्छी खबर है। केंद्र सरकार ने प्रदेश से गुजरने वाले नेशनल हाइवे की सूरत बदलने के लिए बजट दोगुना कर दिया है। केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्रालय ने प्रदेश सरकार से दस दिन के भीतर बजट खर्च करने का प्लान मंगाया है। मंत्रालय में 23 जून को प्रदेश के अफसरों के साथ हुई बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में राज्य से गुजरने वाले नेशनल हाईवे के ‘अच्छे दिन’ आ जाएंगे।
और पढ़ें
विज्ञापन

पिछले वित्तीय वर्ष तक राज्य में नेशनल हाइवे का बजट लगभग 250 करोड़ रुपये हुआ करता था। यह रकम भी साल के आखिर में मिलती थी, जिस कारण समय से काम नहीं हो पाते थे। होते भी थे तो काफी दिक्कतें होती थीं। बजट की कमी के कारण समय से काम पूरा नहीं हो पाता था। सोमवार को राज्य के अफसरों के साथ मंत्रालय के अफसरों की बैठक हुई, जिसमें एक झटके में प्रदेश के नेशनल हाइवे के बजट को 250 करोड़ से बढ़ाकर 500 करोड़ रुपये कर दिया गया। साथ ही हिमाचल सरकार से दस दिन के भीतर बजट खर्च करने का पूरा प्लान मंगाया गया। किस मद पर कितनी रकम कहां खर्च की जाएगी, इसका ब्योरा मिलते ही केंद्र बजट जारी कर देगा।
-
इनसेट
हिमाचल में 1552.590 किमी एनएच
हिमाचल प्रदेश से नेशनल हाइवे की 12 सड़कें गुजरती हैं। इन सड़कों की लंबाई 1552.590 किलोमीटर है। इसमें से आधी सड़कों की सूरत अक्सर खराब रहती है, जिससे स्थानीय लोगों से लेकर पर्यटकों तक को परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

-
केंद्र की ओर से मांगे गए प्लान को महकमे की ओर से तैयार किया जा रहा है। तय समय सीमा में प्लान मंत्रालय में सौंप दिया जाएगा, जिससे समय से बजट उपलब्ध हो सके। - अनिल शर्मा, मुख्य अभियंता, नेशनल हाइवे हिमाचल प्रदेश
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें