एप डाउनलोड करें

डेरा प्रेमियों ने बनाया गरीब का मकान

अमर उजाला, बरनाला Updated Mon, 09 Dec 2013 10:39 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

डेरा सच्चा सौदा सिरसा के प्रेमियों ने गांधी बस्ती के एक जरूरतमंद परिवार को मकान बनाकर दिया।
और पढ़ें
विज्ञापन


इसका निर्माण मात्र आठ घंटे में पूरा  कर डेरा प्रेमियों ने नई मिसाल भी कायम की। ब्लॉक बरनाला के भंगीदास ठेकेदार हरदीप सिंह इंसा ने कार्य का नेतृत्व किया। यह मकान बस्ती के बुजुर्ग दर्शन सिंह के लिए बनाया गया।

इसका निर्माण डेरे की महिलाओं और पुरुषों ने सोमवार सुबह आठ बजे से अपने घर से सामग्री लाकर शुरू कर दिया था। दो सौ से अधिक श्रद्धालुओं ने मकान की नींव से लेकर एक कमरा, रसोई और शौचालय समेत का निर्माण किया।
विज्ञापन


इस दौरान डेरे के भंगीदास ठेकेदार हरदीप सिंह इंसा, रविंद्र पप्पू, अजीत सिंह इंसा, बलजिंदर भंडारी, कुलदीप काला, सुखदेव सिंह , सतपाल,भेली हलवाई, तरसेम, यशपाल इंसा, सुजान बहनें कुलवंत कौर और वीरपाल कौर ने कहा कि गांधी बस्ती के बुजुर्ग दर्शन सिंह ने उनसे मदद मांगी थीं। दर्शन सिंह के कोई बेटा नहीं है।

परिवार में पत्नी और बेटियां ही है। आर्थिक रूप से कमजोर बुजुर्ग कई सालों से मकान नहीं बना पा रहा था। उसकी हालत देखकर ही डेरा प्रेमियों ने मदद करने का फैसला लिया। इसे मात्र कुछ ही घंटों में पूरा कर उन्हें रहने की छत मुहैया करवाई।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें