एप डाउनलोड करें

59 चीनी एप पर लगे बैन से न हो परेशान, भारत में पहले से मौजूद इन विकल्प का करें इस्तेमाल

टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय वर्मा Updated Tue, 30 Jun 2020 10:22 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
apps - फोटो : amar ujala

Next Article

और पढ़ें
भारत सरकार ने लोगों के निजी डाटा को सुरक्षित रखने के लिए 59 चीनी मोबाइल एप पर प्रतिबंध लगा दिया है। इनमें टिक-टॉक, यूसी ब्राउजर, हेलो और कैम स्कैनर जैसे एप शामिल हैं। आपको बता दें कि इन एप को भारत में करोड़ों यूजर्स ने डाउनलोड किया है। हालांकि, अब यूजर्स इन चीनी एप के विकल्प के तौर पर भारत में पहले से मौजूद एप का इस्तेमाल कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन मोबाइल एप के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
apps - फोटो : PLAY STORE
TikTok की बजाय मित्रों और चिंगारी एप का करें इस्तेमाल
अब यूजर्स टिक-टॉक की जगह Mitron, Roposo और Chingari एप का इस्तेमाल कर सकते हैं। यूजर्स को इन भारतीय एप में शॉर्ट वीडियो बनाने का विकल्प मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी वीडियो शेयर भी कर पाएंगे। 
विज्ञापन

3 of 6
share chat - फोटो : PLAY STORE
हेलो की जगह शेयर चैट एप का करें इस्तेमाल
वैसे तो चीनी एप हेलो को लोगों ने जमकर इस्तेमाल किया है, लेकिन अब इस पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अब यूजर्स इसके बदले शेयर चैट एप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस एप में यूजर्स को फोटो-वीडियो शेयर करने का विकल्प मिलेगा। इसके अलावा यह एप यूजर्स को 15 क्षेत्रीय भाषाओं में कंटेंट उपलब्ध कराता है।

4 of 6
google chrome - फोटो : PLAY STORE
Google Chrome का करें इस्तेमाल
यूसी ब्राउजर भारत में लोकप्रिय एप है। हालांकि, अब इस एप पर बैन लगा दिया गया है। अब यूजर्स यूसी ब्राउजर की जगह गूगल क्रोम और मोजिला फायरफॉक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें आपको फास्ट ब्राउजिंग के साथ डाटा सुरक्षित रखने के लिए कई सारे विकल्प मिलेंगे। इसके अलावा यूजर्स को मोजिला फायरफॉक्स में वीपीएन भी मिलेगा।
विज्ञापन

5 of 6
myntra

Club Factory की जगह मिंत्रा एप का करें इस्तेमाल
आप क्लब फैक्ट्री की जगह मिंत्रा और फ्लिपकार्ट एप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें आपको फैशन, ब्यूटी, लाइफस्टाइल और कपड़ों का बड़ा कलेक्शन मिलेगा। इसके अलावा आपको फ्लिपकार्ट और मिंत्रा से शॉपिंग करने पर आकर्षक ऑफर भी मिलेंगे।

विज्ञापन

6 of 6
Google - फोटो : पेक्सेल्स
Share it की जगह फाइल्स गो का करें इस्तेमाल
अब यूजर्स शेयर इट की जगह एंड्रॉयड यूजर्स गूगल के फाइल्स गो का इस्तेमाल कर सकते हैं, जबकि आईफोन यूजर्स एयरड्रॉप फक्शन के जरिए फाइल के साथ फोटो ट्रांसफर कर सकते हैं। खास बात यह है कि फाइल ट्रांसफर करने के लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं पड़ती है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें