एप डाउनलोड करें

अब मिड डे मील में निकल आया बिच्छू का डंक, तस्वीरें...

Updated Thu, 27 Aug 2015 11:25 AM IST
विज्ञापन
1 of 5

Next Article

और पढ़ें
कानपुर के गोविंद नगर स्थित डीएमयू इंटर कॉलेज में बुधवार को मिड डे मील में बिच्छू का डंक (पूंछ का हिस्सा) निकलने पर हड़कंप मच गया। छात्रों ने खाने से इनकार करते हुए जमकर हंगामा किया। बाद में पूरा खाना फेंक दिया गया, लेकिन सैंपल के तौर पर बिच्छू के डंक वाला खाना सुरक्षित रख लिया गया।

विज्ञापन

अब मिड डे मील में निकल आया बिच्छू का डंक, तस्वीरें...

2 of 5
डीएमयू इंटर कॉलेज में संस्था सुभाष चिल्ड्रेन सोसाइटी मिड डे मील की सप्लाई करती है। खाना वितरण के दौरान छात्र मयंक तिवारी ने थाली में देखा तो कोफ्ता चावल के बीच डंक पड़ा था। देखते ही देखते छात्र अश्वनी सिंह, राहुल पाल, आशीष कुशवाहा, सुमित सविता सहित सभी ने खाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

अब मिड डे मील में निकल आया बिच्छू का डंक, तस्वीरें...

3 of 5
स्टूडेंटों के शोर-शराबे पर पहुंची प्रिंसिपल इंदु कंचन के भी खाता देखते ही होश उड़ गए। पता चला कि खाने में पड़ा जीव का अंश बिच्छू का डंक है। उन्होंने सूचना डीआईओएस, बीएसए और जिलाधिकारी को दी। साथ ही पूरा खाना फिंकवा दिया।

अब मिड डे मील में निकल आया बिच्छू का डंक, तस्वीरें...

4 of 5
छात्रों ने स्कूल में जमकर हंगामा किया और भविष्य में एमडीएम खाने से ही इनकार कर दिया। प्रिंसिपल ने जांच के लिए बिच्छू का अंश निकलने वाली थाली को सुरक्षित रख लिया। जांच करने पहुंची डिप्टी बीएसए ऊषा शुक्ला ने खाने को जांच के लिए भेज दिया है। डीएम डॉ. रोशन जैकब ने जांच के बाद खाना सप्लाई करने वाली संस्था के खिलाफ कार्रवाई के लिए बीएसए विष्णु प्रताप सिंह को आदेश दिया है।
विज्ञापन

अब मिड डे मील में निकल आया बिच्छू का डंक, तस्वीरें...

5 of 5
बीएसए विष्‍णु प्रताप सिंह ने बताया कि डीएमयू इंटर कॉलेज में खाने के दौरान थाली में मिला डंक डीएम ने जांच के लिए बीएसए को दिया आदेश खाने को जांच के लिए भेज दिया गया है। जांच के बाद यदि संस्था दोषी पाई जाएगी तो उसका कांट्रेक्ट निरस्त कर दिया जाएगा। डीएम ने भी जांच के बाद कार्रवाई का आदेश दिया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें