पर्यटन विभाग ने महत्वाकांक्षी योजना को अमली जामा पहनाने के लिए यूपी में पांच अत्याधुनिक हेलीपोर्ट बनाने का खाका तैयार कर लिया है। अधिकारियों के मुताबिक करीब 25 करोड़ रुपये से दिसंबर तक सभी हेलीपोर्ट तैयार हो जाएंगे। प्रत्येक हेलीपोर्ट पांच एकड़ का होगा। इतना ही नहीं, यहां से हेलीकॉप्टरों की उड़ान के लिए छह कंपनियों का चयन भी कर लिया गया है।
विज्ञापन
2 of 9
डेमो
- फोटो : amar ujala
‘हेलीकॉप्टर से सैर’ योजना को कुंभ शुरू होने से पहले ही मुकम्मल करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए विभाग यूपी की राजधानी लखनऊ सहित वाराणसी, मथुरा, इलाहाबाद व आगरा में हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने जा रहा है। पांच हेलीपोर्ट बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इलाहाबाद में काम शुरू हो चुका है। लखनऊ में जमीन की तलाश जोरों पर है।
विज्ञापन
3 of 9
- फोटो : डेमो
पहले जनेश्वर मिश्र पार्क व कल्ली पश्चिम में हेलीपोर्ट बनना था, पर फिजिबिलिटी नहीं होने से काम अटक गया। अब विभाग कुकरैल में हेलीपोर्ट के लिए प्रयासरत है। आगरा के लिए आगरा एक्सप्रेस- वे के आखिरी छोर पर पांच एकड़ जमीन की पहचान कर ली गई है। प्रत्येक हेलीपोर्ट पर हेलीपैड, पार्किंग सहित यात्रियों के लिए लाउंज, वेटिंग रूम, खानपान व यातायात की व्यवस्था होगी। हेलीकॉप्टरों से इन शहरों की ऐतिहासिक धरोहरों की सैर कराई जाएगी।
4 of 9
डेमो
पहली बार पर्यटन विभाग आसमान से कुंभ के दर्शन करवाएगा। इसके लिए इलाहाबाद में अक्तूबर तक हेलीपोर्ट तैयार हो जाएगा। भीड़ अधिक होने पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाने व हेलीकॉप्टरों की संख्या बढ़ाने पर भी विचार चल रहा है।
विज्ञापन
5 of 9
- फोटो : डेमो
ये कंपनियां करेंगी संचालन
यूपी में बनाए जा रहे हेलीपोर्ट से छह कंपनियों के हेलीकॉप्टर उड़ान भरेंगे। इसमें चार्टर्ड एयरक्राफ्ट सर्विसेज, इंडो स्काई एविएशन प्राइवेट लिमिटेड, आर्यन एविएशन, एयरबोर्न एविएशन एकेडमी, चिपसन एविएशन प्राइवेट लिमिटेड व सस्टेनेबल स्मार्ट सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं। हालांकि, कुछ कंपनियों की मांग थी कि उन्हें पर्यटन विभाग घंटे के हिसाब से भुगतान करे, लेकिन इस पर बात नहीं बनी।
विज्ञापन
6 of 9
- फोटो : डेमो
मंत्रालय से हरी झंडी मिलने के आसार
हेलीकॉप्टर योजना शुरू करने से पहले विभाग को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। उड़ान के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय व भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की अनुमति जरूरी है। अधिकारियों की मानें तो हरी झंडी मिलने के आसार हैं। जल्द ही लिखित अनुमति भी मिल जाएगी।
विज्ञापन
7 of 9
- फोटो : डेमो
हेलीपोर्ट पर होंगी ये सुविधाएं
हेलीकॉप्टर से सैर कराने का खाका भले ही तैयार कर लिया गया हो, लेकिन हेलीपोर्ट के निर्माण में विशेष ध्यान देने की जरूरत है। विशेषज्ञों की मानें तो हेलीपोर्ट पर पर्यटकों की सुरक्षा एक अहम मुद्दा है। इसके अलावा मेडिकल इमरजेंसी से निपटने तथा अग्निशमन सुविधाओं का विशेष ध्यान रखना होगा। वैसे, हेलीपोर्ट पर पर्यटकों के लिए खानपान से लेकर ट्रांसपोर्ट तक की व्यवस्था होगी।
8 of 9
- फोटो : डेमो
2500 रुपये में 15 मिनट की सैर
पर्यटन अधिकारियों ने बताया कि हेलीकॉप्टर से ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन की योजना के कई चरण पूरे हो चुके हैं। इसके तहत जिन कंपनियों के आवेदन आए हैं। उन्होंने फिजिबिलिटी रिपोर्ट भी दे दी है। हेलीकॉप्टर से राइड की समय सीमा 15 मिनट होगी व किराया ढाई हजार रुपये के आसपास होगा।
24.65 करोड़ रुपये से लखनऊ, आगरा, मथुरा, वाराणसी व इलाहाबाद में हेलीपोर्ट बनेंगे। आगरा व मथुरा में हेलीपोर्ट के लिए डीजीसीए से बातचीत चल रही है। इलाहाबाद में काम शुरू हो गया है, जो अक्तूबर तक पूरा हो सकता है। लखनऊ व वाराणसी में भी जल्द काम शुरू हो जाएगा। - अवनीश अवस्थी, प्रमुख सचिव, पर्यटन