एप डाउनलोड करें

गोंडा में एक के बाद एक तीन सिलेंडर फटे, पांच झुलसे, तस्वीरें

टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 17 Jun 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 6

Next Article

और पढ़ें
गोंडा के धानेपुर कस्बे में गुरुवार की सुबह गैस की रीफिलिंग करते समय तीन सिलेंडरों में विस्फोट होने से पूरा कस्बा दहल गया। सिलेंडर फटने से लगी आग के चलते रीफिल कर रहे किराना दुकानदार की दुकान में आग लग गई।
विज्ञापन

2 of 6
फायर ब्रिगेड की टीम ने लोगों की सहायता से आग पर काबू पाया। इस घटना में किराने की दुकान जल गई और दो मंजिला मकान की छत भी दरक गई।
विज्ञापन

3 of 6
हादसे में दुकानदार की पत्नी व चार वर्षीय बेटी समेत पांच लोग झुलस गए। झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दुकानदार व उसकी बेटी की हालत नाजुक बनी हुई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

4 of 6
धानेपुर थाना क्षेत्र के कस्बा धानेपुर के चौक बाजार के रहने वाला प्रभुनाथ किराने की दुकान करता है। इसके साथ ही वह दुकान में छोटे गैस सिलेंडरों को बेचने के साथ उसे रीफिल भी काम करता है।
विज्ञापन

5 of 6
गुरुवार को सुबह करीब आठ बजे वह बड़े गैस सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में गैस की रीफिलिंग कर रहा था कि अचानक गैस लीक होने लगी। प्रभुनाथ जब तक कुछ समझ पाता, तब तक सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इस सिलेंडर के धमाके से उसकी दुकान में आग लग गई।
विज्ञापन

6 of 6
देखते ही देखते आग ने दुकान में रखे तीन और सिलेंडरों को चपेट में ले लिया और ताबड़तोड़ तीन धमाकों से पूरा कस्बा दहल उठा। इससे पड़ोसी दुकानदारों में भगदड़ मच गई और लोग अपनी दुकानों से निकलकर भागने लगे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें