एप डाउनलोड करें

दुकान खुलते ही पिस्टल लेकर ज्वैलरी शॉप में घुसे बदमाश, 9 सेट लेकर भागे

ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Tue, 03 Jan 2017 09:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
ज्वैलरी शॉप - फोटो : amar ujala

Next Article

और पढ़ें
लखनऊ के अलीगंज इलाके में मंगलवार ‌सुबह हुई लूट की घटना से हड़कंप मच गया। दुकानदार के शोरूम खोलते ही बाइकसवार तीन बदमाशों ने धावा बोला और सोने के कीमती सेट लेकर भाग निकले।
विज्ञापन

2 of 6
ज्वैलरी शॉप - फोटो : amar ujala
जानकारी के मुताबिक अलीगंज सेक्टर सी में रहने वाले निखिल का श्री तिरुपति जेम्स एंड ज्वैलर्स लिमिटेड के नाम से दस साल पुराना शोरूम है। 
विज्ञापन

3 of 6
निखिल - फोटो : amar ujala
मंगलवार सुबह सवा दस बजे दुकान के मालिक निखिल ने जैसे ही शोरूम खोला वैसे ही उनके साथ दो बदमाश दुकान के अंदर घुसे तीसरा बाइक से बाहर खड़ा रहा।

4 of 6
ज्वैलरी शॉप - फोटो : amar ujala
अंदर घुसे बदमाशों में से एक ने पिस्टल तानकर धमकाए रखा और दूसरे ने पॉलीथीन में सोने के 9 सेट (300 ग्राम ) रख ल‌िए और लेकर वर्मा बेकरी की तरफ भाग गए। इन सेटों की कीमत लगभग 10 लाख बताई जा रही है।
विज्ञापन

5 of 6
ज्वैलरी शॉप - फोटो : amar ujala
शोरूम में सीसीटीवी कैमरे लगे थे पर वो कई दिन से खराब हैं। दुकान पर श्रवण नाम का नौकर भी काम करता है जो देर से आता है। 
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें