तरबूज खाने को लेकर सावधानी जरूरी
- फोटो : Freepik.com
तरबूज ज्यादातर लोगों के लिए सुरक्षित होता है। कुछ लोगों में इससे एलर्जी या स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। केवल तरबूज खाने से सीधे मौत होना बेहद दुर्लभ है। ज्यादातर मामलों में असली कारण फूड पॉइजनिंग, संक्रमण, एलर्जी या पहले से मौजूद गंभीर बीमारी होती है।
क्या सावधानियां बरतें?
आहार विशेषज्ञ कहती हैं, तरबूज खाना पूरी तरह सुरक्षित फल है, यदि उसे सही तरीके से रखा और खाया जाए।
- हमेशा साफ और ताजा तरबूज ही लें। तरबूज काटने से पहले उसे पानी से अच्छी तरह धोना चाहिए, इससे छिलके पर मौजूद बैक्टीरिया निकल जाते हैं।
- फल काटने के लिए साफ चाकू और बर्तन का इस्तेमाल करें।
- कटे हुए तरबूज को ज्यादा देर न रखें। यदि फल का स्वाद, रंग या गंध असामान्य लगे तो उसे फेंक दें।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।