आज शहरों से लेकर गांवों तक ऑनलाइन भुगतान करने का चलन बढ़ गया है। लगभग हर किसी के पास स्मार्टफोन है और उसमे अलग अलग कंपनियों के ऑनलाइन भुगतान करने के लिए ऐप्स। हर दुकान. मॉल, होटल्स, रेस्ट्रोरेन्ट, शॉपिंग मॉल हर जगह आपको एक QR कोड वाला बोर्ड मिल जाएगा। बस जेब से अपना फोन निकाला पेमेंट ऐप खोला और QR कोड पर स्कैन करके दुकानदार को पेमेंट कर दिया। ऑनलाइन पेमेंट से सुविधाएं भी बढ़ी और कैश के भरोसे रहने की आदत भी कम हो गई है। इससे अब बैंक में या एटीएम पर लाइन भी लगनी कम हो गई है। ऑनलाइन पेमेंट के अपने कुछ फायदे हैं तो नुकसान भी हैं। अक्सर शिकायत आती है की हैकर्स ने किसी न किसी के बैंक अकाउंट से पैसे उड़ा दिए, हालांकि साइबर क्राइम में ये तुरंत पकड़ में भी आ जाता है लेकिन कभी कभी खाताधारक को काफी नुकसान उठाना पड़ जाता है। अगर आप भी ऑनलाइन पेमेंट ज्यादा करते हैं तो सावधान हो जाइए। आइए जानें की वो कौन सी गलतियां है जिससे हमारे ई वॉलेट से पैसे अपने आप गायब हो जाते हैं-