दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में एक युवक ने 14 वर्षीय एक किशोरी को अगवा कर दो दिनों तक रेप किया। किशोरी के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने किशोरी को मुक्त कराकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने उसके खिलाफ अपहरण, रेप और पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात किशोरी के परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में बताया कि किशोरी सामान खरीदने के लिए बाजार गई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
इस दौरान पता चला कि पड़ोसी विकास (22) भी गायब है। पुलिस ने विकास के दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि विकास किशोरी को पांडव नगर के शशि गार्डन इलाके में एक कमरे में बंधक बनाकर रखा है।
पुलिस ने दबिश देकर किशोरी को मुक्त करा लिया। साथ ही विकास को मौके से गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई। किशोरी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे बंधक बनाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया है।
पुलिस के मुताबिक विकास किशोरी का पड़ोसी है और मजदूरी करता है।