एप डाउनलोड करें

'पढ़ाने के बहाने करता था नाजुक अंगों से छेड़छाड़'

ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 14 May 2014 05:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

छत्रपति शाहू जी महाराज यूनिवर्सिटी के मैनेजमेंट विभाग के प्रोफेसर डॉ. सुधांशु पांड्या पर एक छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।
और पढ़ें
विज्ञापन


छात्रा की तहरीर पर उनके खिलाफ कल्यानपुर पुलिस ने शारीरिक छेड़छाड़, नाजुक अंग छूने और धमकाने की धारा में एफआईआर दर्ज की है।

छात्रा मैनेजमेंट से एम.फिल कर रही है। उसने आरोप लगाया है कि प्रोफेसर पहले अक्सर उसकी सीट पर आकर बैठ जाया करते थे।

समझाने के बहाने वह शरीर के अंगों को छूने की कोशिश करते थे। उसने नजरंदाज किया तो हरकतें दिन-ब-दिन बढ़ती ही गई।

घर बुलाकर किया छात्रा का यौन उत्पीड़न

प्रोफेसर के हाथ में उसके इंटरनल नंबर हैं, इस वजह से वह सब कुछ सहते हुए पढ़ाई पर ध्यान दे रही थी।

बारह अप्रैल को प्रोफेसर पांड्या ने उसे अपने रूम पर बुलाया। वह कक्षा में प्रेजेंटेशन के बाद अपने घर जा रही थी।

मना करने पर प्रोफेसर ने कहा कि परीक्षा में नंबर नहीं मिलेंगे तो पूरा कॅरियर बेकार हो जाएगा। नंबर की आस में वह उनके रूम पर पहुंची।

आरोप है कि वहां प्रोफेसर ने पीछे से उसे पकड़ लिया। शारीरिक छेड़छाड़ करते हुए नाजुक अंग छूए।

प्रोफेसर बोले, हम किसी ऐसी लड़की को नहीं जानते

वहां से लौटने के बाद उसके मन में आया कि वह आत्महत्या कर ले। पर, परिजनों के समझाने पर वह पुलिस के पास पहुंची है।

इधर, कल्याणपुर पुलिस ने पूरी बात सुनने के बाद प्रोफेसर के खिलाफ आईपीसी की धारा 354क, घ एवं 506 के तहत एफआईआर दर्ज की।

हालांकि प्रोफेसर सुधांशू पांड्या ने इस संबंध में कहा है कि हम किसी ऐसी लड़की को नहीं जानते। उन्हें थाने में किसी एफआईआर की भी जानकारी नहीं है, हो सकता है किसी ने नंबर कम मिलने या नंबर बढ़ाने का दबाव बनाने के लिए ऐसा आरोप लगाया हो।

एएमयू में विदेशी छात्रा के साथ भी यौन उत्पीड़न

उल्लेखनीय है कि अभी पिछले सप्ताह अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के एक सहायक प्रोफेसर के खिलाफ एक विदेशी शोधार्थी ने यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था।

एमबीए डिपार्टमेंट की ईरान की रिसर्च स्कॉलर का आरोप है कि यूनिवर्सिटी का एक प्रोफेसर उसे वाट्सएप्‍प पर अश्‍लील मैसेज भेज रहा है।

खास बात यह है कि छात्रा की शिकायत के बाद जहां एएमयू इंतजामिया मामले को दबाने की कोशिश कर रहा था, वहीं छात्रा को धमकी भी दी जा रही थी।

हालांकि बाद में पुलिस ने प्रोफेसर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें