एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

Panna Well Collapse Updates: कुएं की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से पांच मजदूर जिंदा दफन, सभी के शव निकाले गए

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: पन्ना ब्यूरो Updated Tue, 26 May 2026 02:39 PM IST

सार

पन्ना के अजयगढ़ के बीहरपुरवा गांव में कुएं की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में पांच मजदूरों की मौत हो गई है।  घटना के बाद मौके पर पुलिस टीम, राजस्व विभाग और भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद है।पांचों के शव रेस्क्यू कर लिए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर

LinksIndexing - Best SEO Indexing Tool
विज्ञापन
पन्ना में बड़ा हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Next Article

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पन्ना के अजयगढ़ जनपद अंतर्गत ग्राम बीहरपुरवा के नयापुरवा में खेत पर कुएं की खुदाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पांच मजदूरों की मौत हो गई है। बिन्नू अहिरवार के खेत में पिछले करीब 10 दिनों से सात मजदूर कुएं की खुदाई कर रहे थे। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे अचानक मिट्टी धंसने से पूरा घटनाक्रम मातम में बदल गया।

और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन




पन्ना जिले के जनसंपर्क अधिकारी ने एक्स पर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अजयगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत बीहरपुरवा के नयापुरवा में मंगलवार को ग्राम पंचायत द्वारा निर्माणाधीन कुआं की मिट्टी धंसने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में पांच व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। दो व्यक्ति सकुशल बाहर निकले गए थे, हालांकि अब सभी के शवों को बाहर निकाल लिया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, खुदाई के दौरान दो मजदूर पानी पीने के लिए ऊपर आए ही थे कि अचानक कुएं की मिट्टी भरभराकर धंस गई और अंदर काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में दबे मजदूरों के नाम चुन्नू यादव, राजकुमार यादव, आशीष यादव और चुनवाद पाल बताए जा रहे हैं। रेस्क्यू के दौरान राजकुमार यादव का शव बाहर निकाल लिया गया है।

राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी
घटना के बाद मौके पर पुलिस टीम, राजस्व विभाग और भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं। राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है, लेकिन इस दर्दनाक हादसे ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय जानकारी के अनुसार, जिस स्थान पर कुएं की खुदाई हो रही थी, वहां की मिट्टी भुरभुरी और कमजोर थी। तकनीकी नजरिए से ऐसे स्थान पर गहरी खुदाई करना पहले से ही हादसे को न्योता देने जैसा माना जाता है और आखिरकार वही हुआ।

ये भी पढ़ें- Twisha Sharma Case: त्विषा की सास गिरिबाला के घर पहुंची CBI, समर्थ की रिमांड भी मांग सकती है; जल्द खुलेगा राज

क्या नियमों की अनदेखी की गई?
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर यह खुदाई किस आधार पर कराई जा रही थी? क्या कुएं की खुदाई व्यक्तिगत अनुमति लेकर करवाई जा रही थी या फिर किसी शासकीय योजना के तहत काम चल रहा था? यदि मिट्टी की स्थिति जोखिम भरी थी, तो क्या कोई तकनीकी निरीक्षण या सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था?  यह हादसा केवल दुर्घटना नहीं, बल्कि संभावित लापरवाही और जवाबदेही का बड़ा मामला बनता दिखाई दे रहा है। अब निगाहें प्रशासनिक जांच और जिम्मेदारों की जवाबदेही पर टिकी हैं।

सीएम ने किया मुआवजे का एलान
हादसे को लेकर सीएम मोहन यादव ने भी दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि 'पन्ना जिले के ग्राम पंचायत बीहरपुरवा के नयापुरवा में निर्माणाधीन कुएं के धंसने से हुई श्रमिकों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। मृतकों के परिजनों को राज्य शासन की ओर से 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।'

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें