एप डाउनलोड करें

बेटी हुई तो पति ने फोन पर दिया तलाक, सीएम योगी के पास पहुंची मुस्लिम महिला

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Updated Mon, 03 Apr 2017 01:24 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन

Next Article

गोरखपुर के बाद अब सीएम बनते ही योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में जनता दरबार शुरू कर दिया है। फरियादी सुबह सुबह ही सीएम आवास में फरियाद लेकर पहुंचने लगे हैं। एक मुस्लिम महिला अपने बच्‍चे को गोद में उठाकर जनता दरबार पह़ुंची।  
और पढ़ें
विज्ञापन


मुस्लिम महिला की फरियाद थी कि उसके पति ने फोन पर उसे तलाक दे दिया है। सीतापुर की महिला सबरीन सोमवार को गोद में बच्ची लेकर यूपी के सीएम आदित्यनाथ योगी से मिलने पहुंची।

उसने बताया क‌ि बच्ची पैदा होने के बाद ससुरालवाले उसे परेशान करने लगे। उन्होंने 20 लाख रुपये की डिमांड की। सबरीन ने बताया क‌ि पत‌ि ने उसे फोन पर तलाक दे दिया है। आदित्यनाथ ने सबरीन को मदद का पूरा भरोसा दिया है। 
विज्ञापन

  After harassing me since marriage,my husband gave me talaq on phone. I hope CM gives me justice:Sabreen at UP CM's Janta Darbar #TripleTalaq pic.twitter.com/eaTuukW7sQ — ANI UP (@ANINewsUP) April 3, 2017

शहर बदला, दिनचर्या वही

जनता की शिकायतें सुनते सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
यूपी में भाजपा को बहुमत मिलने से योगी आदित्यनाथ भले ही सीएम बन गए हैं, शहर बदल गया है लेकिन उनकी दिनचर्या वही है। लखनऊ में सीएम आवास में रहते हुए योगी आदित्यनाथ आज भी अलसुबह उठ जाते हैं। गोरखपुर से स्पेशल मंगवाई गायों की पूजा करते हैं। सादा जीवन व्यतीत करते हैं।

गोरखपुर में जिस तरह मठ में उनसे मिलने के लिए फरियादियों का जमावड़ा लगता था, अब वही जमावड़ा लखनऊ के सीएम आवास में सुबह सुबह नजर आ रहा है। सीएम योगी का कहनाहै कि कोई भी फरियादी उनके दर से खाली हाथ नहीं जाएगा। वे 10-10 के जत्‍थे से मुलाकात कर रहे हैं।

पहले उन्होंने पूर्वांचल के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। मुख्यमंत्री योगी के आज कई कार्यक्रम हैं। वे सांसदों, विधायकों समेत कई लोगों से मिलेंगे। गोरखपुर के कई नेताओं से मुलाकात करेंगे। आज शाम को 6 विभागों का प्रजेंटेशन होगा, उसकी अध्यक्षता करेंगे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें