मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा ने जिलाधिकारियों को आदर्श आचार
संहिता का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि चुनाव
जैसे-जैसे नजदीक आएंगे, आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतें भी बढ़ जाएंगी।
ऐसे में अभी से ही सख्ती की जानी चाहिए।
मुख्य
निर्वाचन अधिकारी ने शुक्रवार को प्रदेश भर के जिलाधिकारियों से वीडियो
कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बातचीत की। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार
संहिता लागू हो जाने से अब प्रदेश के मंत्री चुनावी कार्य से
सरकारी दौरे पर नहीं जा सकेंगे।
चुनावी सभाओं के लिए सार्वजनिक स्थल व
हेलीपैड की बुकिंग ‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर की जाए।
उन्होंने कहा कि
कहीं से भी यदि आचार संहिता के उल्लंघन की सूचना मिलती है तो तत्काल उसकी
जानकारी दें।
नहीं होंगे ये काम •कोई भी एमएलए या एमएलसी या स्थानीय निकाय विकास कार्यों के लिए नया फंड रिलीज नहीं करेंगे। •कोई
भी नया काम शुरू नहीं हो पाएगा। यदि वर्क ऑर्डर जारी हो गया है लेकिन काम
शुरू नहीं हुआ है, तो वहां भी चुनाव बाद ही काम शुरू हो पाएगा। •यदि किसी प्रोजेक्ट का काम शुरू हो गया है तो वहां काम होता रहेगा।
कल चौपालमुख्य
निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में 9 मार्च को प्रत्येक बूथ पर
‘मतदाता चौपाल’ लगाई जाएगी।
उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश
दिए कि इस दौरान प्रत्येक बूथ पर बीएलओ की उपस्थिति सुनिश्चित करें। चौपाल
के दौरान नाम जोड़ने या संशोधन के फॉर्म मुहैया कराए जाएं।