लखनऊ विकास प्राधिकरण कानपुर रोड एलडीए कॉलोनी में सीवर व
जलभराव की समस्या खत्म करने को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) बनाएगा।
इसकी क्षमता 100 मिलियन लीटर पर डे (एमएलडी) होगी। इस पानी का शोधन करके
इसका दोबारा उपयोग किया जाएगा।
हालांकि
इसमें एक रोड़ा है, पीजीआई के पास प्रस्तावित एसटीपी की साइट के करीब ढाई
किमी पहले तक की भूमि को लेकर किसानों से विवाद है। इससे सीवर लाइन बिछाने
का काम नहीं हो पा रहा है।
ऐसे में प्राधिकरण कुछ पहले एक सेंपवेल (विशाल
टैंक) बनवा इसीमें सीवर का निस्तारण करेगा। जल्द यहां सीवर लाइन बिछाई
जाएगी। किसानों से बातचीत भी जारी रखी जाएगी।
कानपुर रोड पर जलभराव व सीवरेज जाम की परेशानी आम है। यहां के किला
मोहम्मदी नाले में फिलहाल सीवर व जलनिकासी दोनों का पानी जाता है। ऐसे में
यह संकरा नाला ओवरफ्लो हो जाता है।
तेज बारिश में तो स्थिति खराब हो जाती
है। उपाध्यक्ष अष्टभुजा प्रसाद तिवारी ने बताया कि, मौके का निरीक्षण करने
के साथ किसानों को समझाया जाएगा।
वहीं अधिशासी अभियंता संजीव सिन्हा ने
बताया कि निकासी के पानी के अलावा सीवर बहता, तो ठोस अपशिष्ट से ये जाम हो
जाता है।