एप डाउनलोड करें

पीएम मोदी की रैली के दौरान हमले की आशंका से दिल्ली तक मचा हड़कंप

ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 28 Feb 2017 04:48 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
विज्ञापन

Next Article

मऊ में सोमवार को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान हमले की आशंका से हड़कंप मच गया। अपर पुलिस अधीक्षक के एक वीडियो ने मऊ से लेकर दिल्ली तक की सुरक्षा एजेंसियों और आला अफसरों को हलकान कर दिया।
और पढ़ें
विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक को खुद सामने आकर कहना पड़ा कि कोई स्पेसिफिक अलर्ट नहीं है। आईबी का रूटीन अलर्ट हर बार रहता है, इस बार भी है, जिसके आधार पर पुख्ता सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।

पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद का कहना है कि यूपी चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री की अब तक 12 जनसभाएं हों चुकी हैं और आगे भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन


दरअसल, मऊ में सोमवार को प्रधानमंत्री की चुनावी रैली है। अपर पुलिस अधीक्षक रवींद्र कुमार सिंह रैली में लगने वाली पुलिस ड्यूटी को ब्रीफ कर रहे थे।

ब्रीफिंग के दौरान प्रधानमंत्री की सुरक्षा को किस किस तरह से खतरा हो सकता है और पुलिस को कितना अलर्ट रहना है, इसके बारे में वह बता रहे थे। तभी किसी ने इसका विडियो बनाकर मीडिया में लीक कर दिया।

इसके बाद रॉकेट लांचर से हमले की बात सामने आने लगी। इस वीडियो का असर यह हुआ कि लखनऊ से लेकर दिल्ली तक में हड़कंप मच गया।

एडीजी सुरक्षा खुद कर रहे हैं निगरानी

- फोटो : ANI
मऊ में जहां प्रधानमंत्री की सभा होनी है, वहां अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा भावेश सिंह मौजूद हैं। जिले की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा बलों को हर स्तर पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। पूर्वाचल में प्रधानमंत्री की यह पहली चुनावी जनसभा होगी।

रविवार को अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा भावेश सिंह ने कार्यक्रम स्थल पर पुलिस कर्मियों को कार्यक्रम की ब्रीफिंग की। इस दौरान सभी को ड्यूटी के दौरान आने वाली छोटी-छोटी समस्याओं एवं उनकी बारीकियों के बारे में बताया। हिदायत दी कि कोई भी गलती बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सभास्थल के आसपास के घरों में चेकिंग कराकर आने जाने वाले सभी पर नजर रखने के लिए खुफिया विभाग को भी अलर्ट किया। ब्रीफिंग के दौरान बताया गया कि प्रधानमंत्री को दुश्मन किस किस तरह से नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है।

प्रधानमंत्री का जनसभा स्‍‌थल व हेलीपैड एसपीजी के कब्जे में

प्रधानमंत्री के जनसभा स्थल एवं हैलीपैड को सुरक्षा कि दृष्टि से कई दिन पहले से ही एसपीजी कमांडो ने अपने कब्जे में ले रखा है। पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा कर्मियों को हर तरह से चौकस रहने के निर्देश दिए।

अपर पुलिस अधीक्षक रवींद्र सिंह ने कहा कि हैलीपैड एवं जनसभा स्थल पूरी तरह से प्रतिबंधित क्षेत्र रहेगा। यहां सिर्फ जिलाधिकारी से मिली परमिशन वाले व्यक्ति ही जा पाएंगे। आईजी डॉ. एन रवींद्र ने कहा कि पीएम के कार्यक्रम स्थल के सामने डी में एसपीजी के जवान सादे वेश में रहेंगे। इसके अलावा सुरक्षा घेरे में भी सख्त पहरा रहेगा।

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने वाले हर व्यक्ति की चेकिंग होगी। पुलिस अधीक्षक मुनिराज ने ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को हिदायत दी कि चेकिंग के दौरान काला झंडा, किसी प्रकार का पटाखा आदि कोई भी आपत्तिजनक वस्तु सभास्थल तक कोई न ले जाने पाए।

ड्यूटी में लगे कर्मचारी किसी प्रकार का कोई मोबाइल वीडियो या फोटो न खींचे। पुलिस ब्रीफिंग के बाद ड्यूटी पर प्वाइंट पर जाकर रिहर्सल भी कराया गया। इस दौरान सभी को किसी भी प्रकार के आतंकी हमले से लेकर हर प्रकार की परिस्थितियों से निपटने के लिए अलर्ट किया गया।

रैली के दौरान किसी तरह का इनपुट नहीं

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद का कहना है कि रैली के दौरान किसी भी तरह का कोई इनपुट नहीं है। प्रधानमंत्री की 12 जनसभाएं प्रदेश में हो चुकी हैं, आगे भी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रूटीन ब्रीफिंग के दौरान हर तरह के खतरे से फोर्स को अलर्ट रहने के लिए कहा जाता है। पुलिस कर्मियों की बाकायदा ब्रीफिंग की जाती है। इसी ब्रीफिंग का विडियो बनाकर किसी ने वायरल कर दिया।

सुरक्षा के लिए भारी संख्या में फोर्स तैनात
मऊ (ब्यूरो)। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सकुशल कराने के लिए यातायात पुलिस के साथ एलआईयू के 2500 लोग तैनात किए गए हैं। पीएसी की 6 कंपनियां लगाई गई हैं। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक-10, एएसपी अधिकारी-15, क्षेत्राधिकारी-20, थानाध्यक्ष, प्रभारी निरीक्षक एवं निरीक्षक एलआईयू-30 लगाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें