एप डाउनलोड करें

देखें- बार एसोसिएशन चुनाव के सभी नतीजे

राकेश वर्मा/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 29 May 2014 03:08 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सेंट्रल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पदों को छोड़कर अन्य सभी के परिणाम घोषित हो गए।
और पढ़ें
विज्ञापन


15 घंटे से अधिक समय तक चली मतगणना मंगलवार आधी रात के बाद पूरी हुई। घोषित नतीजों में महासचिव पद पर अखिलेश कुमार जायसवाल ने सर्वाधिक मतों से जीतने का रिकॉर्ड बनाया।

उमाशंकर श्रीवास्तव अध्यक्ष चुने गए। सेंट्रल बार सोसिएशन के 3,864 मतदाताओं में 2,906 ने मताधिकार का प्रयोग किया।

747 रहा जीत का अंतर

महासचिव पद पर विजयी अखिलेश को सर्वाधिक 1,681 मत मिले। अखिलेश की जीत का अंतर (747) भी अन्य पदों की अपेक्षा सबसे ज्यादा रहा।

महासचिव पद के प्रत्याशियों में दूसरे नंबर पर रहे राजेश शर्मा को 934 वोट मिले। अखिलेश के बाद अन्य घोषित परिणामों में वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों में ओमजी श्रीवास्तव को सबसे ज्यादा 1,485 मत प्राप्त हुए।

अध्यक्ष पद पर विजयी उमाशंकर श्रीवास्तव को 1,331 वोट हासिल हुए। चुनाव अधिकारी पंकज शुक्ल के मुताबिक कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद को छोड़कर अन्य सभी पदों के परिणाम मंगलवार आधी रात के बाद घोषित कर दिए गए।

बुधवार को विजयी प्रत्याशियों ने कोर्ट परिसर में घूम-घूमकर समर्थकों से मुलाकात की और उन्हें समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारी

अध्यक्ष-उमाशंकर श्रीवास्तव
वरिष्ठ उपाध्यक्ष-रवींद्र कटियार
महासचिव-अखिलेश कुमार जायसवाल

उपाध्यक्ष मध्य (दो पद)-मनोज सिंह व अरविंद पांडेय
उपाध्यक्ष कनिष्ठ-लक्ष्मेंद्र सिंह
कोषाध्यक्ष-सूर्यमणि यादव

संयुक्त सचिव (तीन पद)- विवेक प्रताप सिंह सेंगर, मोहम्मद उमर व उमंग गुप्ता।
वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य (छह पद)-ओमजी श्रीवास्तव, हरिशंकर, सीडी तिवारी, संजीव श्रीवास्तव, शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी व विजय कुमार वर्मा।

कनिष्ठ कार्यकारिणी पद पर निर्णय आज

कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पदों की मतगणना के बारे में गुरुवार को निर्णय होने की उम्मीद है।

मंगलवार को मतों की गिनती के दौरान विवाद हो गया। इसके चलते चुनाव समिति ने गणना रोककर मतपत्र सील कर दिए। चुनाव अधिकारियों के मुताबिक इस बाबत समिति निर्णय लेगी।

उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें