सूबे के परिवहन कर्मचारी पांच फरवरी को आधी रात से यूपीएसआरटीसी
की बसों का चक्काजाम करेंगे।
राजधानी में गुरुवार को रोडवेज मुख्यालय पर
प्रदेश भर से आए करीब पांच हजार संविदा व नियमित परिवहन कर्मियों ने
प्रदर्शन किया।
इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित को करते हुए यूनियन के
प्रांतीय अध्यक्ष रामजी त्रिपाठी व प्रांतीय महामंत्री तेजबहादुर शर्मा ने
घोषणा कि अगर 24 घंटे बाद भी निगम प्रबंधन ने इन कर्मचारियों की समस्याओं
का समाधान नहीं किया तो वे छह फरवरी से बेमियादी आंदोलन करेंगे।
लखनऊ
क्षेत्र के मंत्री पीसी मिश्रा ने बताया कि निगम में ड्राइवरों व कंडक्टरों
के खाली पड़े सैकड़ों पदों पर संविदाकर्मियों को नियुक्त किया जा रहा है
जबकि पूर्व में संविदा पर रखे गए कर्मियों को ही इन पदों पर नियमित
नियुक्ति दिया जाना चाहिए।
इसके साथ ही उन्होंने निगम को सार्वजनिक उद्यम
ब्यूरो से हटाने, नए बस अड्डों के लिए नि:शुल्क जमीन देने, यात्री कर की एक
तिहाई धनराशि वापस करने, 27 दैनिक वेतन भोगी कर्मियों को नियमित करने और
वेतन विसंगति को दूर करने की मांग की।