एप डाउनलोड करें

मेयर का आमंत्रण स्वीकार, लखनऊ में रावण फूंकेंगे प्रधानमंत्री मोदी

ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 05 Oct 2016 12:22 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी - फोटो : file photo
विज्ञापन

Next Article

लखनऊ के लिए इस बार दशहरा कुछ खास होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार दशहरा यहीं मनाएंगे। वह प्रसिद्ध ऐशबाग रामलीला में हिस्सा लेंगे और रावण का पुतला फूंकेंगे। राजधानी के मेयर और भाजपा उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया कि पीएम ने 11 अक्तूबर के दशहरा के ल‌िए आमंत्रण स्वीकार कर ल‌िया है।
और पढ़ें
विज्ञापन


मंगलवार को आईजी जोन ए. सतीश गणेश समेत कई आला पुलिस अफसरों ने करीब घंटे भर तक मैदान का मौका मुआयना किया और पीएम की संभावित यात्रा को लेकर सुरक्षा इंतजामों के निर्देश जारी किए। एक-दो दिनों में मुख्य सचिव समेत गृह विभाग की बैठक के बाद राष्ट्रीय स्तर की सुरक्षा एजेंसियों से पूरा रूट प्लान तय किया जायेगा। वे करीब तीन घंटे तक शहर में रहेंगे।

सूत्रों के मुताबिक मोदी दशहरे वाले दिन शाम करीब 7 बजे अमौसी एअरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां राज्यपाल उन्हें रिसीव करेंगे। वहां से वे वायुसेना के विशेष हेलीकॉप्टर से रामलीला मैदान पहुंचेंगे। 
विज्ञापन


मेट्रो के निर्माण कार्य और दशहरे पर रामलीला मैदान जाने के लिए ट्रैफिक डायवर्जन के चलते प्रशासन के लिए यह प्लान मुफीद रहेगा। पुलिस अफसरों ने पीएम के चॉपर की लैंडिंग के लिये रस्तोगी इंटर कालेज के मैदान को अपनी प्लानिंग के तहत परखा और आयोजकों से भी जानकारी ली।

एक बड़े राष्ट्रीय नेता के घर जा सकते हैं मोदी

नरेंद्र मोदी
मोदी रामलीला मैदान पर शाम करीब 7:30 बजे पहुंचेंगे। डेढ़ घंटे तक वहां रहने के बाद वे मैदान के पास ही रहने वाले भाजपा के एक राष्ट्रीय स्तर के बड़े पदाधिकारी के घर भी जा सकते हैं। 

इस पर अफसर कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। हालांकि रामलीला मैदान के अलावा एक अन्य रूट की भी जिस तरह तैयारी हो रही है, उससे यही अनुमान लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पीएम वहां हल्का-फुल्का नाश्ता या डिनर कर सकते हैं।

ऐशबाग रामलीला समिति के मंत्री आदित्य द्विवेदी ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि समिति की ओर से मोदी को करीब एक महीने पहले दशहरे में शामिल होने का न्यौता भेजा गया था। 

करीब 400 साल से भी अधिक पुरानी इस रामलीला में दशहरे के लिए करीब सवा लाख लोग रावण वध व दहन देखते हैं। अब तक सूबे के राज्यपाल यहां आते रहे हैं, पर पहली बार होगा जब कोई पीएम यहां आएगा। इस बार भी सीक्रेट थीम पर 121 फीट के रावण के पुतले के दहन की तैयारी है। थीम क्या होगी, आयोजक इसका खुलासा 9 अक्तूबर को करने की बात कह रहे हैं।

घटेगी दर्शकों की संख्या

ramleela - फोटो : demo pic
मोदी के दौरे से पहले पूरे इलाके को सुरक्षा एजेंसिंया हाई सिक्योरिटी जोन में तब्दील कर देंगी। लोकल इंटेलीजेंस यूनिट मैदान में लगातार आने वाले दर्शकों, दशहरे के दिन आने वाले दर्शकों, वीवीआईपी की संख्या की पड़ताल कर रहे हैं। 

सुरक्षा के लिहाज से एसपीजी मंच और मुख्य पंडाल के सामने का बैठने का स्थान कम किया जा सकता है। ऐसे में दर्शकों की संख्या भी कम हो जाएगी।

‘सोमवार रात से ही एलआईयू ने मैदान और आयोजनों को लेकर पड़ताल शुरू कर दी है। मंगलवार को आईजी जोन ने भी दौरा किया और सुरक्षा इंतजामों, स्टाफ के बारे में जानकारी ली। हम मोदी के आने की सूचना से उत्साहित हैं, तैयारियों में जुटे हैं।’
हरिशचंद्र अग्रवाल, अध्यक्ष ऐशबाग रामलीला समिति।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें