एप डाउनलोड करें

चमकने को तैयार रामनगरीः अयोध्या में बसेगी नई टाउनशिप, जल्द तैयार होगा ब्लू प्रिंट

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 25 Dec 2020 01:31 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

Next Article

राम मंदिर के निर्माण कार्य का शिलान्यास होने के बाद सरकार अब वहां के चौतरफा विकास का खाका तैयार करने में जुट गई है। अध्यात्मिक और पर्यटन के लिहाज से अयोध्या के बढ़ते महत्व को देखते हुए वहां एक नई टाउनशिप बसाई जाएगी। इसके अलावा पार्कों के विकास और अयोध्या आने वाले चारों तरफ के मार्गों पर मल्टीलेवल पार्किंग बनाने का भी फैसला किया गया है।

और पढ़ें
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव (एसीएस) गृह एवं धमार्थ कार्य अवनीश अवस्थी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को अयोध्या विकास प्राधिकरण और आवास विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में यह फैसला हुआ। बैठक में शहर के समग्र विकास के लिए विश्व स्तरीय कंसलटेंट की मदद से खाका तैयार करने पर बल दिया गया है। अपर मुख्य सचिव धर्मार्थ कार्य ने आवास विभाग को निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप अयोध्या के समग्र विकास के लिए प्रस्ताव तैयार कराया जाए।

एसीएस धमार्थ कार्य ने विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को ब्लू प्रिंट तैयार करने से संबंधित तैयारियों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में अयोध्या के विकास के मुद्दे पर बैठक होने वाली है। इसलिए सभी जरूरी तैयारियों को समय से पूरा कर लिया जाए। 
विज्ञापन


बैठक में अयोध्या में पंच सितारा होटल के साथ आधुनिक सुविधाएं देने पर विचार किया गया है। खास पर तौर पर नई टाउनशिप बसाने के साथ ही पार्क और अयोध्या आने वाले चारों मार्गों पर मल्टीलेवल पार्किंग बनाने को लेकर गंभीरता से विचार किया गया है। इसके लिए आवास विभाग को ब्लूप्रिंट तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। अपर मुख्य सचिव धर्माथ कार्य ने आवास विभाग को निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप अयोध्या के समग्र विकास के लिए प्रस्ताव तैयार कराया जाए।

बता दें कि आने वाले समय में अयोध्या में धामिर्क पर्यटन की गतिविधियां बढ़ने वाली हैं। बड़ी संख्या में लोगों के आने का सिलसिला शुरू होगा तो उसी के मुताबिक उन्हें सुविधाएं भी मिलनी चाहिए। इसके मद्देनदजर ही प्रदेश सरकार अयोध्या में विश्व स्तरीय सुविधा मुहैया कराना चाहती है। ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतरीन सुविधाएं मिल सकें।

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें