एप डाउनलोड करें

फिर हैवानियत, गैंगरेप कर पेड़ पर टांगा!

टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 04 Jun 2014 04:15 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बदायूं रेप और हत्याकांड मामले की आग अभी बुझ भी नहीं पाई है कि यूपी के सीतापुर में भी एक ऐसी ही घटना घट गई।
और पढ़ें
विज्ञापन


सीतापुर मिश्रिख कोतवाली इलाके के बेनीपुर गांव में सोमवार रात घर से निकली एक किशोरी की हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया गया।

उसके पिता ने भांजे सहित छह लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या लग रहा है।

हालांकि मृतका के पिता की तहरीर व आरोप के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

आत्महत्या का रूप देने के लिए लटका दिया पेड़ से

मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के बेनीपुर गांव निवासी रामस्वरूप ने बताया कि सोमवार शाम वह अपने घर में खाना खा रहा था। इस बीच उसकी बेटी नीरा देवी (15) घर में ही थी।

कुछ देर के लिए वह घर से बाहर निकली, जिसके बाद वापस नहीं लौटी। देर होने पर वह बेटी को ढूंढने निकले लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।

उसके मुताबिक जब वह गांव के बाहर निकला तो बेटी का शव आम के पेड़ पर फंदे से लटका हुआ था। बताया कि पेड़ के करीब पहुंचा तो छह लोग भागते हुए नजर आए।

उसका आरोप है कि हत्या करने के बाद शव फंदे पर लटकाया गया है। पिता रामस्वरूप के मुताबिक पिसावां इलाके के रामपुर गांव निवासी उसका सगा भांजा रमेश पुत्री से दूसरी शादी करना चाहता था।

तमंचे के बल पर किया रेप

बदायूं या सीतापुर तो महज बानगी है, यूपी में रेप की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं।

हाथरस में कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता का गांव के ही दो सगे भाइयों ने अपहरण कर लिया और बेटी को कब्जे में लेकर विवाहिता से हथियारों के बल पर 42 दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म किया।

इस दौरान उसे गाजियाबाद और गढ़मुक्तेश्वर में रखा गया। विवाहिता का अपहरण अलीगढ़ के गंगीरी क्षेत्र के गांव रतरोई के पास से उस समय किया गया, जब वह अपनी बच्ची को दवा दिलवाने गई थी।

पीड़िता ने मंगलवार को तहसील दिवस में डीएम के सामने पेश होकर इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है।

छात्रा का अपहरण कर किया गैंगरेप

रामपुर जिले में अजमीनगर थाना क्षेत्र निवासी बीए प्रथम वर्ष की छात्रा का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक बलात्कार करने के मामले में कोर्ट के आदेश पर गंज कोतवाली पुलिस ने अजीमनगर के तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पांच मई को पेपर देने के बाद घर आने के िलए बस का इंतजार कर रही थी, तभी आरोपियों ने अपहरण कर लिया था।

घर बुलाकर बनाया बंधक
वहीं मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में सातवीं कक्षा की दलित छात्रा को पड़ोसी युवकों ने अपने घर बुलाकर बंधक बना लिया और दुष्कर्म किया। मंगलवार सुबह परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, तो पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें