ईद पर बृहस्पतिवार को पीजीआई और लोहिया संस्थान खुला रहेगा, जबकि केजीएमयू बंद रहेगा। हालांकि केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में गंभीर रोगियों को इलाज मिलेगा। पीजीआई के निदेशक डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि पीजीआई कैलेंडर के हिसाब से बुधवार को छुट्टी थी, बृहस्पतिवार को ओपीडी खुली रहेगी।
लोहिया संस्थान में भी बुधवार को ओपीडी बंद रही और बृहस्पतिवार को खुली रहेगी। केजीएमयू के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वेद प्रकाश ने बताया कि बुधवार को केजीएमयू ओपीडी खुली थी लेकिन ईद पर बृहस्पतिवार को बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि इस मौके पर रोगियों को ट्रॉमा सेंटर में इलाज मिलेगा।
सभी सरकारी अस्पतालों में बृहस्पतिवार को हॉफ डे रहेगा। सिविल, बलरामपुर, लोहिया, लोकबंधु, झलकारीबाई, डफरिन समेत आठ बाल महिला चिकित्सालयों और नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे तक इलाज की सुविधा रहेगी।
सीएमओ डॉ. एसएनएस यादव ने बताया कि सभी अस्पतालों में सुबह 11 बजे तक पर्चा बनेगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे तक इलाज मिलेगा। इसके बाद इमरजेंसी खुली रहेगी। सीएमओ ने बताया कि अस्पताल प्रशासन को ईद को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिससे आपात स्थिति में मरीजों की संख्या बढ़े तो बेहतर उपचार मुहैया कराया जा सके।
सिविल अस्पताल: 09450153802
बलरामपुर अस्पताल: 0522-624040
लोहिया अस्पताल: 08765670002
रानी लक्ष्मी बाई: 0522-2661370
केजीएमयू पीआरओ: 09415007710
केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर: 09453004209
सीएमओ कंट्रोल: 0522-2622080
स्वास्थ्य विभाग: 18001805145
मुफ्त एम्बुलेंस: 108 व 102 सेवा