एप डाउनलोड करें

संदिग्ध हालात में लटकी मिली विवाहिता की लाश

ब्यूरो/अमर उजाला, हरगांव (सीतापुर) Updated Sun, 06 Sep 2015 05:37 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सीतापुर के हरगांव थाना क्षेत्र के हथूरी कटका गांव में शुक्रवार देर रात एक विवाहिता की संदिग्ध हालातों में फांसी लगाने से मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तीन लोगों को नामजद किया है।
और पढ़ें
विज्ञापन


पुलिस ने केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हरगांव इलाके के हथूरी कटका गांव निवासी रूमा (24) पत्नी रिंकू की शुक्रवार रात घर में फांसी लगाने से मौत हो गई थी। उसकी मौत के बाद ससुराल वालों ने शव को फांसी के फंदे से उतारकर पुलिस व मृतका के मायके वालों को सूचना दी।

खबर पाकर तम्बौर थाना क्षेत्र के नकहा निवासी मृतका के पिता शत्रोहन ने पहुंच कर ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। कहा कि उसने पुत्री की शादी में सामर्थ के मुताबिक दान दहेज दिया था, लेकिन उसकी पुत्री से अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन


मांग पूरी न होने के कारण उसकी पुत्री को मार डाला गया। उसने घटना को लेकर पुत्री के पति, ससुर व सास के खिलाफ तहरीर दी। एसओ रमेश चंद्र यादव का कहना है कि मामले में दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। दो आरोपियों को पकड़ा गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें