एप डाउनलोड करें

Balrampur: बेटा ही निकला मां का हत्यारा, निरवंशी कहने पर लाठी से मां को उतारा था मौत के घाट

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Published by: ishwar ashish Updated Sun, 07 Aug 2022 07:28 PM IST

सार

रघवापुर गांव में बेटे ने ही अपनी मां की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस की सख्ती से वह टूट गया और सब सच कह दिया।
विज्ञापन
आरोपी बेटे के साथ मौजूद एएसपी नम्रता श्रीवास्तव तथा पुलिस टीम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

Next Article

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर में देहात कोतवाली क्षेत्र के रघवापुर गांव में बीते दिनों हुई महिला की हत्या का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। महिला को उसके ही बेटे ने सिर पर लाठी मारकर मौत के घाट उतारा था। महिला द्वारा निर्वंशी कहने पर बेटे ने गुस्से में ये वारदात अंजाम दी थी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में पूर्व में नामजद किए गए चार आरोपी बेकसूर निकले हैं।

और पढ़ें
विज्ञापन


विदित हो कि गत चार अगस्त को रघवापुर निवासी प्रेम नारायण की पत्नी प्रेमा देवी (50) का शव गांव के बाहर गन्ने के खेत में मिला था। मृतका के सिर पर चोट के निशान थे। प्रेम नारायण ने भूमि विवाद का हवाला देते हुए गांव के ही बैजनाथ, भगवती गिरि, लवकुश तथा संजय के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। विवेचना के दौरान आरोपियों के मोबाइल की लोकेशन घटना के समय उस स्थान के आसपास भी नहीं पाई गई। इस पर पुलिस ने अन्य पहलुओं पर भी तफ्तीश की।

पुलिस ने प्रेमा के बेटे नंदलाल से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। नंदलाल ने बताया कि उसके कोई संतान नहीं है। मां बार-बार निर्वंशी होने का ताना देती थी। तीन अगस्त को घर में दूध फटने पर मां-बेटे में कहासुनी हुई थी। तभी नंदलाल ने गुस्से में मां के सिर पर लाठी से प्रहार कर दिया। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। उसने परिजनों से हत्या की बात छिपा ली थी।
विज्ञापन


एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी बेटे की निशानदेही पर कोतवाली देहात के इंस्पेक्टर राजकुमार सरोज की टीम ने घटना में प्रयुक्त लाठी बरामद कर ली है। केस दर्ज कर आरोपी नंदलाल को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है। जबकि पूर्व में नामजद किए गए चारों आरोपी बेकसूर साबित हो गए हैं।

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें