बाराबंकी की नगर कोतवाली सोमैय्या चौकी क्षेत्र के ढकौली पोलिंग बूथ पर मतदान शुरू होते ही हंगामा हो गया। एजेंट ने चौकी इंचार्ज तो चौकी इंचार्ज ने एजेंट की पिटाई कर दी। जिसके बाद एजेंट को हिरासत में ले लिया गया है।
हंगामा कर रहे लोगों का आरोप है कि चौकी इंचार्ज एक पार्टी के पक्ष में मतदान कराने का दबाव बना रहे थे। जिसका विरोध करने पर चौकी इंचार्ज ने पोलिंग एजेंट की पिटाई कर दी।
हालांकि, सूत्र बताते हैं कि आक्रोशित लोगों ने चौकी इंचार्ज को भी पीटा। उधर पुलिस का कहना है कि पोलिंग एजेंट अजय वीवीपैट मशीन के पास पहुंच गया था। पुलिस ने उसे बाहर निकाला तो अभद्रता कर गाली देने लगा। जिसकी पिटाई कर चौकी इंचार्ज कामेश राज उसे पकड़कर कोतवाली ले आए।
प्रभारी निरीक्षक सुरेश पांडे ने बताया पोलिंग एजेंट मानसिक रूप से परेशान है। बूथ पर लगे पुलिस कर्मियों को गाली दे रहा था। एएसपी पूर्णेन्दु सिंह ने बताया की पोलिंग एजेंट वीवीपैट मशीन के पास चला गया था जिसको पुलिस ने बाहर निकाला तो गाली-गलौज करने लगा।