बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने शुक्रवार को 100 उम्मीदवारों की दूसरी सूची भी जारी कर दी। देखिए पूरी लिस्ट।
विज्ञापन
2 of 6
लिस्ट
मायावती की ओर से जारी बसपा की दूसरी सूची में 27 उम्मीदवार दलित जबकि 23 मुस्लिम चेहरे हैं। बसपा अब तक 200 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है। मायावती ने टिकट वितरण में सामाजिक समीकरण का खास ख्याल रखते हुए बड़ी संख्या में मुस्लिम उम्मीदवार उतारे हैं।
विज्ञापन
3 of 6
बीएसपी लिस्ट
- फोटो : amar ujala
जातिवादी पार्टी होने के आरोपों से इनकार करते हुए मायावती ने दावा किया था कि बसपा सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय के सिद्धांत पर काम करती है।
4 of 6
बीएसपी लिस्ट
- फोटो : amar ujala
बसपा पर विरोधी जातिवादी पार्टी होने का आरोप इसलिए लगाते हैं ताकि दलित छोड़कर अन्य वर्ग के लोग उससे न जुड़ सकें। बसपा ने सरकार और संगठन, सभी स्तर पर सभी वर्गों को मौका दिया। बसपा अपर कास्ट समाज को भी आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की पैरवी करती रही है। जो प्रत्याशी तय किए हैं, उनका जातिवार ब्यौरा सामने आने से विरोधियों के आरोप बेमानी साबित हो जाएंगे।
विज्ञापन
5 of 6
बसपा लिस्ट
- फोटो : amar ujala
पार्टी ने 403 सदस्यीय विधानसभा के लिए अनुसूचित जाति-जनजाति से 87 प्रत्याशी उतारने का फैसला किया।
सूची में पहले और दूसरे चरण में मतदान वाले 20 जिलों सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा, मथुरा, आगरा, फीरोजाबाद, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल और रामपुर की 100 सीटें शामिल हैं। इनमें सिर्फ 25 नए चेहरे हैं। 75 प्रत्याशी या तो पहले चुनाव लड़ चुके हैं अथवा मौजूदा या पूर्व विधायक हैं।