एप डाउनलोड करें

खेल पुरस्कारों के लिए आज कर सकते हैं आवेदन

ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 14 Mar 2014 09:29 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

प्रदेश के ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्वर्ण, रजत व कांस्य या सब जूनियर, जूनियर, सीनियर वर्गों में पदक प्राप्त किया है वे शुक्रवार तक आवेदन कर सकते हैं। खेल निदेशक के. रविंद्र नायक ने यह जानकारी दी है।
और पढ़ें
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि खेल निदेशालय में अपने जिले के क्रीड़ा अधिकारियों, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी या संबंधित खेलों की प्रदेशीय क्रीड़ा संघों से संस्तुति कराते हुए विभाग के ई-मेल आईडी dir.sports-up@nic.in फैक्स नंबर 0522-2614327 या फिर व्यक्तिगत या पत्रवाहक के माध्यम से खेल निदेशालय में आवेदन जमा कर सकते हैं।

आवेदन करते समय अभ्यर्थी अभिलेख प्रस्ताव के साथ क्रीड़ा अधिकारी, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी या संबंधित खेलों की प्रदेशीय क्रीड़ा संघों से प्रति हस्ताक्षरित कराते हुए चैंपियनशिप का खेल प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र व ई-पेमेंट के लिए खिलाड़ी के बैंक का नाम, बैंक खाता संख्या व मोबाइल नंबर भी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें