एप डाउनलोड करें

पहाड़गंज के होटल में युवती के साथ दुष्कर्म, लेडी हार्डिंग अस्पताल का कर्मचारी गिरफ्तार

अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 05:02 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पहाड़गंज के होटल में युवती के साथ दुष्कर्म, लेडी हार्डिंग अस्पताल का कर्मचारी गिरफ्तार -पिछले कुछ माह से इलाज के लिए अस्पताल आ रही थी युवती, आरोपी ने मदद करने के बहाने बढ़ाई पहचान -बाद में पहाड़गंज के होटल् में ले जाकर दिया वारदात को अंजाम, बिना लाइनेंस के चल रहा था होटल, जांच जारी नई दिल्लीः मध्य दिल्ली के पहाड़गंज स्थित एक होटल में एक युवती के साथ दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौनाचार का मामला सामने आया है। आरोप है कि लेडी हार्डिंग अस्पताल में इलाज कराने आई 22 साल की युवती को अस्पताल का ही कर्मचारी मदद के बहाने होटल ग्रांड शांति पैलेस ले गया। वहां उसने युवती के साथ जबरन वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी ने किसी को कुछ भी बताने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया। पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद आरोपी कर्मचारी राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी अस्पताल में सफाई कर्मचारी है और फिलहाल कोविड की वजह से कम स्टाफ होने के कारण अस्पताल के काउंटर पर पर्ची बनाने का काम कर रहा था। जिस होटल में वारदात को अंजाम दिया गया वह भी बिना लाइसेंस के चल रहा था। पुलिस के मुताबिक पीड़िता शालू (22)(बदला हुआ नाम) परिवार के साथ कोंडली, मयूर विहार में रहती है। पिछले कुछ माह से शालू इलाज के लिए लेडी हार्डिंग अस्पताल आ रही थी। यहां उसकी पहचान आरोपी राजकुमार से हुई। पर्ची बनवाने और डॉक्टर को दिखवाने में आरोपी राजकुमार ने उसकी कई बार मदद की थी। आरोप है कि शनिवार को दोबारा शालू को अस्पताल में दिखाना था। वह अस्पताल पहुंची तो आरोपी ने अस्पताल में डॉक्टर के न होने और पहाड़गंज चलने के लिए कहा। आरोपी बाइक पर बिठाकर पीड़िता को होटल ग्रांड शांति पैलेस ले गया। वहां एक कमरे में ले जाकर आरोपी ने पीड़िता के साथ गलत काम किया। यहीं नहीं दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार भी किया। बाद में पीड़िता रोने लगी तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर जुबान बंद रखने की बात की। वारदात के बाद आरोपी शालू को होटल के बाहर छोड़कर फरार हो गया। शालू ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता का बयान लेकर उसका मेडिकल करवाया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हो गई। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी राज कुमार को पहाड़गंज की चूना मंडी स्थित उसके घर से दबोच लिया। वहीं जांच के बाद पुलिस को पता चला कि जिस होटल में पीड़िता के साथ दुष्कर्म हुआ वह बिना लाइसेंस के ही चलाया जा रहा था। पुलिस ने होटल मालिक हरी सिंह के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लाइसेंसिंग विभाग को सूचना दे दी है। पुलिस होटल की सीसीटीवी फुटेज से भी मामले की जांच कर रही है। ---- (शुजात आलम)
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें