एप डाउनलोड करें

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 7 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

लाइव स्टोरी डेस्क Updated Sat, 07 Feb 2026 02:01 PM IST

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

Next Article

01:42 PM, 07-Feb-2026

Bihar: न्यायालय ने परसा थानाध्यक्ष को तत्कालीन थानाध्यक्ष पर FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें पूरा मामला

सारण जिले के परसा थाने में न्यायालय के स्पष्ट आदेश के बावजूद प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। मामला शोभे परसा गांव निवासी रामनरेश सिंह द्वारा दायर परिवाद से जुड़ा है, जिसमें उनके पुत्र मुरारी प्रसाद सिंह को एनडीपीएस एक्ट के तहत झूठे आरोप में फंसाने का आरोप है। और पढ़ें

01:34 PM, 07-Feb-2026

Bihar Vidhan Sabha: लोकसभा अध्यक्ष के सामने सीएम नीतीश के मंत्री ने क्या मांग कर दी? विधानसभा से पूरी खबर

Bihar News : लोकसभा अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री, राज्यसभा के उप सभापति समेत देश के कई दिग्गजों की उपस्थिति में शनिवार को पटना स्थित बिहार विधानसभा में बड़ा कार्यक्रम हो रहा है। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कहा कि आज का दिन बेहद ही खास है। और पढ़ें

01:16 PM, 07-Feb-2026

Bihar News: वैशाली में एनकाउंटर की दास्तान, जब पुलिस मुठभेड़ों में ढेर हुए कुख्यात बदमाश

वैशाली जिले में बीते कुछ वर्षों के दौरान पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई में कई कुख्यात अपराधी मारे गए या घायल हुए हैं। इनमें सोना लूट के आरोपी, शराब माफिया और जिले के चर्चित बदमाश शामिल रहे हैं। और पढ़ें

01:13 PM, 07-Feb-2026

Bihar: पप्पू यादव क्यों हुए गिरफ्तार? जेल भेजने की तैयारी कर रही पुलिस; सांसद ने कहा- मेरी हत्या हो सकती है

Pappu Yadav News: लोकसभा चुनाव 2024 में जीते बिहार के एक मात्र निर्दलीय सांसद पप्पू यादव आज फिर से सुर्खियों में हैं। पटना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल पप्पू यादव अस्पताल में भर्ती हैं।  और पढ़ें

11:54 AM, 07-Feb-2026

Bihar News: निगरानी की छापेमारी के बाद कार्यपालक अभियंता बालेश्वर राम को राहत, हुए रिहा

दरभंगा में ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता बालेश्वर राम के खिलाफ निगरानी की विशेष इकाई ने छापेमारी की, लेकिन कोई बड़ी संपत्ति या नकदी बरामद नहीं हुई। तलाशी के दौरान केवल 15 हजार रुपये नकद मिले, जिसके बाद निगरानी की टीम ने उन्हें रिहा कर दिया। और पढ़ें

11:24 AM, 07-Feb-2026

Bihar News: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, नाच के मंच पर चली गोलियां; युवक की मौत

रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के ढोढनडीह गांव में शादी समारोह के दौरान आयोजित नाच कार्यक्रम में हुए विवाद में 25 वर्षीय युवक वीर बहादुर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। और पढ़ें

10:16 AM, 07-Feb-2026

Bihar News: मछली पकड़ने गए व्यक्ति की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में मछली मारने गए शक्श की डूबने से मौत परिवार में मचा कोहराम गहरे पानी में डूबने से घटी। मृतक की पहचान 45 वर्ष के संजय कुमार सहनी के रूप में किया गया है। पुलिस अग्रतर करवाई में जुटी और पढ़ें

10:10 AM, 07-Feb-2026

Bihar News: छपरा में ‘रोशनी’ के नाम पर अंधेरा, सत्ताधारी विधायक ने अपनी ही सरकार को कठघरे में खड़ा किया

छपरा शहर में सड़कों पर पसरे अंधेरे को लेकर सत्ताधारी दल की विधायक छोटी कुमारी ने बिहार विधानसभा में अपनी ही सरकार, नगर निगम के मेयर और अधिकारियों को कटघरे में खड़ा कर दिया है। और पढ़ें

10:02 AM, 07-Feb-2026

Bihar: समस्तीपुर का शेर वैभव दहाड़ा, U-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में ठोके 175 रन, शहर से लेकर गांव तक में मचा जश्न

अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में बिहार के समस्तीपुर के युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ 80 गेंदों में 175 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर भारत को 100 रनों से शानदार जीत दिलाई। और पढ़ें

09:14 AM, 07-Feb-2026

Bihar News: सीएम नीतीश कुमार ने गांवों तक रोजगार का रास्ता निकाला; सोशल मीडिया पर जारी की योजना

Nitish Kumar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर एक नई योजना बताई। उन्होंने कहा कि पशुपालकों की आमदनी बढ़ेगी और राज्य में दूध की उपलब्धता में वृद्धि होगी। 
  और पढ़ें

08:43 AM, 07-Feb-2026

Bihar News: एक घंटे में उलट गई लुटेरों की चाल! पिकअप लूट का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद

मोकामा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पिकअप लूट की एक बड़ी वारदात का महज एक घंटे में सफल उद्भेदन कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और लूटी गई पिकअप के साथ उस पर लदी 78 बोरा सरसों की खल्ली भी बरामद कर ली। और पढ़ें

07:24 AM, 07-Feb-2026

Bihar News: 'बम सेट कर दिया है, पेमेंट कर दो', व्यवसायी को धमकी भरा कॉल, पुलिस जांच में जुटी

दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में एक व्यवसायी अंजय राय को 5 फरवरी की शाम धमकी भरा फोन कॉल आया। व्यवसायी ने थाने में शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। और पढ़ें

03:02 AM, 07-Feb-2026

Pappu Yadav Arrest: 'पता नहीं मेरे साथ क्या होगा', गिरफ्तारी पर बोले सांसद पप्पू यादव, सेहत पर भी जताई चिंता

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को 1995 में दर्ज केस में पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार वह तय तारीख पर अदालत में पेश नहीं हुए थे। गिरफ्तारी से पहले उनके घर पर नाटकीय स्थिति बनी रही। पप्पू यादव ने अपनी सेहत और सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। आइए विस्तार से जानते हैं, उन्होंने अपनी गिरफ्तारी पर पुलिस पर भी क्या आरोप लगाए है। और पढ़ें

12:08 AM, 07-Feb-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 7 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar : पूर्णिया सांसद ने पटना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि पटना पुलिस उनकी हत्या करना चाहती है। बिना वारंट के पटना पुलिस उनके आवास पर पहुंची और जबरन उनको ले जा रही थी। और पढ़ें

विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
एप में पढ़ें