एप डाउनलोड करें

मांगें पूरी करो वरना उग्र आंदोलन

जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जम्मू। लंबित मांगों के समर्थन में जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। रविवार को उन्होेंने मुख्य अभियंता कार्यालय के परिसर में प्रदर्शन कर आवाज बुलंद की। वहीं, जल्द कदम नहीं उठाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
और पढ़ें
विज्ञापन

इंप्लाइज यूनाइटेड फ्रंट के पदाधिकारी रवि हंस, होशियार सिंह, मोहन लाल शर्मा, नवदीप सिंह और राजेंद्र सिंह ताज ने कहा कि सरकार अस्थायी कर्मियों की अनदेखी कर रही है। कम मानदेय में परिवार का गुजारा चलाना मुश्किल हो रहा है। कर्मचारी कई बार हड़ताल कर चुके हैं, लेकिन अभी तक सरकार की ओर से पहल नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि यूटी की तर्ज पर मानदेय जारी किया जाए। साथ ही पांच सौ रुपये दिहाड़ी देने, 72 माह का बकाया वेतन जारी करने सहित समय अवधि पूरी कर चुके कर्मियों को स्थायी करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें