उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा
- फोटो : File Photo
उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा ने कहा कि घाटी में आतंकवाद के खिलाफ सैन्य अभियानों में अब और तेजी लाई जाएगी।
और पढ़ें
उन्होंने कहा हिंसक माहौल की वजह से दक्षिण कश्मीर में सैन्य अभियानों पर असर पड़ा है। लेकिन दक्षिण कश्मीर सहित घाटी के जिस भी इलाके में आतंकी गतिविधि हुई, वहां पर आतंकियों का सफाया करने के लिए आपरेशन तेज किए जाएंगे।
श्रीनगर में सुरक्षा समीक्षा करने पहुंचे हुड्डा ने घाटी में हिंसा की वजह बनी हिजबुल कमांडर बुरहान वानी की मौत पर कहा, न तो मुठभेड़ को दो या तीन मिनट में अंजाम दिया गया और ना ही बुरहान के होने की पहले से कोई जानकारी थी। मुठभेड़ पूर्व नियोजित नहीं थी क्योंकि सुरक्षा बलों के पास बुरहान की मौजूदगी का पहले से कोई इनपुट नहीं था।
हाईवे की सुरक्षा सेना के हवाले
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाले जवान
- फोटो : PTI
घाटी में चल रहे हिंसा चक्र में सेना की भूमिका पर हुड्डा ने कहा सेना हाईवे को अपने नियंत्रण में लेगी ताकि वाहनों की आवाजाही में कोई दिक्कत न हो। शेष इलाकों में सेना के कंट्रोल के हालात फिलहाल नहीं बने हैं।
कायदा कानून व्यवस्था देखना अर्द्धसैन्य बलों और पुलिस का काम है। सेना की जब भी कहीं जरूरत पड़ती है तो मदद दी जाती है। ऐसा आगे भी जारी रहेगा। घाटी के अन्य इलाकों में उत्तरी कश्मीर की तर्ज पर सैन्य अभियान चलाने का जिक्र करते हुए हुड्डा ने कहा उत्तरी कश्मीर में सुरक्षा बलों को कई सफलताएं मिली हैं। बहादुर अली को जिंदा पकड़ना उसमें प्रमुख सफलता है।
हिंसा को नियंत्रित करने के लिए उत्तरी कमान प्रमुख ने कहा अवाम को समझना होगा। अलगाववादियों के लिए उन्होंने कहा यह लोग प्रदर्शन का कैलेंडर जारी करते हैं और हालात बिगाड़ने के लिए माहौल बनाते हैं।
खरियू घटना पर कड़ा संज्ञान
मुठभेड़
- फोटो : PTI
उन्होंने आगे कहा कि अवाम को मिल बैठकर तय करना होगा कि हालात को आखिर कैसे सामान्य ढर्रे पर लाया जाए। सरहदी इलाके में काउंटर इंशोरजेंसी ग्रिड को मजबूत बनाया गया है। आतंकियों के किसी भी मंसूबे को नाकाम करने की तैयारी है।
हुड्डा ने कहा सेना अनुशासन के साथ काम करती है। खरियू इलाके में 17-18 अगस्त की रात को लेक्चरर युवक की मौत के मामले में कड़ा संज्ञान लिया गया है। घटन बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सेना को संयम से काम लेने के निर्देश दिए गए हैं।
सीएम, राज्यपाल से हुई चर्चा
उत्तरी कमान प्रमुख डीएस हुड्डा ने कहा घाटी के वर्तमान हालात को लेकर उन्होंने राज्यपाल एनएन वोहरा और मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के साथ चर्चा की है। हालात को सामान्य कैसे किया जाए इसके उपाय चर्चा का केंद्र रहे।