एप डाउनलोड करें

डॉ. निर्मल ने फारूक और उमर अब्दुल्ला पर साधा निशाना

ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 27 Feb 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा विधायक दल के नेता डा. निर्मल सिंह ने नेकां के प्रधान डा. फारूक अब्दुल्ला और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर निशाना साधते हुए कहा हैं कि सत्ता से दूर होकर पिता पुत्र राज्य की स्वायत्तता का बेमतलब का राग अलाप रहे हैं।
और पढ़ें
विज्ञापन


डा. निर्मल सिंह की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि जम्मू कश्मीर भारत का अटूट हिस्सा है और कोई भी विलय पर सवाल नहीं उठा सकता।

उनका कहना है कि महाराजा हरि सिंह को जम्मू कश्मीर का भारत में पूर्ण विलय करने का पूरा अधिकार था और उन्होंने ऐसा किया। पिता-पुत्र बेमतलब के सवाल उठा रहे हैं।

भाजपा विधायक दल के नेता का कहना है कि 2001 में भी भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र की एनडीए सरकार ने नेकां के फारूक व उमर अब्दुल्ला की रियासत को स्वायत्तता की मांग को सिरे से खारिज कर दिया था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि 1994 में भारतीय संसद ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर पाक अधिकृत जम्मू कश्मीर का हिस्सा भी वापस लेने का प्रस्ताव पारित किया हुआ है।

उन्होंने मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी के संसद में दिए गए भाषण की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने देश में राष्ट्र विरोधी ताकतों और तथाकथित धर्म निरपेक्षता का दम भरने वालों का पर्दाफाश किया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें