एप डाउनलोड करें

कश्मीर हिंसा पर बोले डिप्टी सीएम, कहा- 'पाकिस्तान पहले अपना घर संभाले'

ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 14 Sep 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
डॉ. निर्मल सिंह - फोटो : PTI
विज्ञापन

Next Article

रियासत के डिप्टी सीएम निर्मल कुमार सिंह पाक पर जमकर बरसे। पुंछ में आतंकी हमला और घाटी में हिंसा के लिए उन्होंने पाक को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि आतंकवाद से जूझ रहे पाकिस्तान को पहले अपना घर संभालना चाहिए। 
और पढ़ें
विज्ञापन


पत्रकारों से उन्होंने कहा कि पाकिस्तान लगातार जम्मू कश्मीर में अस्थिरता का माहौल पैदा करने की साजिश रच रहा है। घाटी में पिछले दो महीने से जारी हिंसा के पीछे भी पाकिस्तान का ही हाथ है।

उन्होंने कहा कि केंद्र तथा राज्य सरकार किसी भी कीमत पर आतंकवाद और अलगाववाद से समझौता नहीं करेगी। इसके खिलाफ कठोर कदम सरकार उठा रही है। भारत पाकिस्तान को जवाब देने में पूरी तरह सक्षम है।
विज्ञापन


उसे यह अच्छी तरह समझ लेना चाहिए कि वह किसी भी कीमत पर अपने मंसूबे में कामयाब नहीं होने पाएगा। कहा कि घाटी में हिंसा के दौरान पत्थर खाने के बाद भी सुरक्षा बल पूरी तरह संयम बरत रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि शीघ्र ही घाटी में शांति स्थापित होगा। 
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें