एप डाउनलोड करें

पैसा कमाने के लिए इन दोस्तों ने अपनाया ये रास्ता

अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 08 Sep 2017 02:26 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

Next Article

आर्थिक तंगी से जूझ रहे युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पैसा कमाने की प्लानिंग की। ये प्लानिंग मेहनत करके पैसा कमाने की नहीं बल्कि आपको हैरान करने वाली है।
और पढ़ें
विज्ञापन


मामला अलवर जिले के एनईबी थाना क्षेत्र का है। जहां पुलिस ने आज दोस्तों की ऐसी गैंग का पर्दाफाश किया है जो पैसा कमाने के लिए अपराध की दुनिया में आ गई। पुलिस ने एक नाबालिक को निरुद्ध करने के साथ ही दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी वसीम और अंकित गुप्ता उर्फ डिम्पल खण्डेलवाल हैं। दोनों आरोपी अलवर जिले के रहने वाले हैं। पूछताछ में वसीम ने बताया कि वह आर्थिक रूप से तंग था। इसके चलते उसने दोस्तों के साथ लूट की योजना बनाई। वसीम ने बताया कि टिंकू शर्मा गांव में ही कैश कलेक्शन का काम करता था और वह मुझे जानता था। इसलिए मैं खुद उसे नहीं लूट सकता था। 30 अगस्त को उसने दोस्त अनीश, सलमान और अंकित को बुलाया। पूरी योजना इन दोस्तों को बताने के बाद जैसे ही 30 अगस्त को टिंकू गांव से कैश कलेक्शन लेकर करीब 12.45 बजे निकला तभी हाजीमल के बास रास्ते में रुपयों से भरा बैग लूट लिया।
विज्ञापन


बैग में 71,958 रुपए, एक सैमसंग टेब सहित अन्य कागजात रखे थे। इसके बाद हम सभी ने लूट की राशी आपस में बांट ली। उधर, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इन्हें अलवर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। मामले में अभी दो बदमाश फरार है जिनकी पुलिस को तलाश है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें