एप डाउनलोड करें

हड़ताल पर रहे SBI के 50,000 बैंक कर्मचारी

टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 20 May 2016 08:13 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

भारतीय स्टेट (एसबीआई) के पांच सहयोगी बैंकों के लगभग 50,000 कर्मचारी शुक्रवार को दिन भर चली राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहे। यह हड़ताल एसबीआई के साथ इन बैंकों के प्रस्तावित विलय के विरोध में थी। सभी सहयोगी बैंकों के कर्मचारियों ने अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) के बैनर तले इस विलय का विरोध किया।
और पढ़ें
विज्ञापन


एसबीआई के पांच सहयोगी बैंक हैं- स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर, स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद, स्टेट बैंक ऑफ मैसूर, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला और स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर। एसबीआई के निदेशक मंडल ने मंगलवार को सहयोगी बैंकों के विलय की संभावना पर चर्चा की थी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें