एप डाउनलोड करें

ड्रोन हमले में मारा गया IS का इंडिया कमांडर, बगदादी का था करीबी

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 25 Apr 2016 12:54 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : BBC
विज्ञापन

Next Article

भारत में आईएस का मुख्य नियुक्तकर्ता मोहम्‍मद शफी अरमार सीरिया में कुछ दिनों पहले मार गिराया गया। सूत्रों के मुता‌बिक, अरमार को अमेरिकी ड्रोन हमले में मारा गया। शफी को युसुफ के नाम से भी जाना जाता है और माना जा रहा है कि वो आईएस सरगना अबु बक्र अल बगदादी का महत्वपूर्ण सहयोगी। वह भारत में आईएस का विस्तार करने की कोशिशें में लगा था। 
और पढ़ें
विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, उसने आईएस में कम से कम 30 लोगों को भर्ती कराया था। पिछले चंद सालों में आईएस में भर्ती हुए  23 लोगों को एनआईए, दिल्ली पुलिस, महाराष्ट्र, कर्नाटक, जम्‍मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश और केरल की पुलिस गिरफ्तार कर चुकी हैं। शफी की योजना भारत के सभी राज्यों में आईएस की एक-एक इकाई बनाने की ‌थी। 

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, 26 साल के शफी की मौत के बाद आईएस की भारतीय इकाई फिलहाल नेतृत्व विहीन हो गई है। शफी कर्नाटक के भटकल गांव का रहने वाला था। इससे पहले उसका बड़ा भाई सुल्तान अरमार भारत में आईएस की जिम्मेदारियां संभालता था, मार्च 2015 में वो भी अमेरिका के ड्रोन हमले में मारा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें