एप डाउनलोड करें

सायरी स्कूल में बनेगा बैडमिंटन कोर्ट

ब्यूरो/अमर उजाला, साोलन Updated Fri, 08 Apr 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि सायरी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में खिलाड़ियों के लिए बैडमिंटन कोर्ट बनाया जाएगा। उन्होंने इसके लिए प्राकलन तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यालय में मध्यान भोजन तैयार करने के लिए उपलब्ध लेंटर पर छत निर्मित करने के लिए पैसा स्वीकृत करवाया जाएगा।
और पढ़ें
विज्ञापन


उन्होंने खंड विकास अधिकारी कंडाघाट को इसका प्राकलन तैयार करने के निर्देश दिए। वह शुक्रवार को कंडाघाट उपमंडल के अंतर्गत सायरी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि अध्यापकों को छात्रों में सकारात्मक सोच एवं श्रेष्ठ चिंतन की प्रक्रिया को मजबूत करना चाहिए। इस दौरान स्कूल की वार्षिक पत्रिका ‘सायरी सुमन’ के तीसरे अंक का विमोचन भी किया। उन्होंने अपनी ऐच्छिक निधि से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्रों को 21 हजार रुपए प्रदान करने की घोषणा की।
विज्ञापन


इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी छात्रों को सम्मानित भी किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सायरी की प्रधानाचार्य डॉ. अनीता शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी।

 
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें