एप डाउनलोड करें

बस ने कुचली तीन परिवारों की खुशियां

रोहतक/ब्यूरो Updated Tue, 19 Nov 2013 07:50 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पुराने बस अड्डे स्थित पुल के टी-प्वाइंट पर सड़क हादसे में दो युवतियों और युवक की मौत ने परिजनों को झकझोर कर रख दिया है। परिवार बदहवास हालत में है। दोपहर बाद गमहीन माहौल में तीनों की अंत्येष्टि की गई।
और पढ़ें
विज्ञापन


वहीं हादसे में घायल एक युवती की हालत नाजुक बनी हुई है। मंगलवार को मृतकों के परिजनों को सांत्वना देने के लिए सारा शहर उमड़ पड़ा। विधायक सहित शहर के अन्य लोग मृतकों के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे।


शिवाजी कालोनी निवासी अशोक, इंद्रपाल और रमेश एक ही मकान में रहते हैं। सोमवार देर रात शिवाजी कालोनी निवासी अशोक की बेटी साक्षी (20), बेटा शिवम उर्फ हन्नी (17), उसके भाई इंद्रपाल की बेटी ईशा (20) और रमेश की बेटी दीपा (20) बाइक और स्कूटी पर भिवानी रोड स्थित निजी गार्डन से शादी समारोह से लौट रहे थे। जब वे पुल के टी-प्वाइंट के पास पहुंचे तो तेज गति से आ रही राजस्थान की बस ने चारों को कुचल दिया, जिसमें साक्षी, शिवम और दीपा की मौत हो गई। जबकि इंद्रपाल की बेटी ईशा की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन



 मंगलवार दोपहर बाद तीनों के शव जब पोस्टमार्टम के बाद कालोनी में पहुंचे तो घर में कोहराम मच गया। परिजनों को अभी तक यह विश्वास नहीं हो रहा है कि उनके बच्चे इस दुनिया में नहीं रहे। अशोक व उसकी पत्नी बार-बार बेहोश हो रहे थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं हादसे में घायल इंद्रपाल की बेटी ईशा की हालत नाजुक बनी हुई है। दोपहर बाद गमहीन माहौल में तीनों की अंत्येष्टि की गई।


बस कब्जे में, चालक की तलाश
शहर पुलिस ने पुल के टी-प्वाइंट पर हादसा करने वाली बस को अपने कब्जे में ले लिया है और चालक के बारे में पता किया जा रहा है। शहर थाना प्रभारी हनुमान प्रसाद ने बताया कि बस चालक गंगानगर का रहने वाला है और उससे संपर्क किया गया है। जल्द ही चालक के बारे में पता चल जाएगा।

हादसे के बाद चालक और बस में सवार यात्री मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें