एप डाउनलोड करें

छत पर खेल रहे 12 वर्षीय चौथी कक्षा के छात्र की हाई टेंशन तारों की चपेट में आने से मौत

अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हाईटेंशन तारों में फंसी पतंग निकालने के दौरान 12 वर्षीय चौथी कक्षा के छात्र की जान चली गई। हादसा वीरवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वार्ड-11 स्थित सैनी कॉलोनी में हुआ। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया।
और पढ़ें
विज्ञापन

सैनी कॉलोनी निवासी प्रमोद ने बताया कि वह सब्जीमंडी में रेहड़ी लगाता है। उसके तीन बच्चों में आरव (7), बेटी मन्नत (4) के साथ आर्य (12) था। बड़ा बेटा आर्य कक्षा चौथी में पढ़ रहा था। प्रमोद ने बताया कि वीरवार शाम उसकी पत्नी स्वाति घर पर थी, जबकि आर्य छत पर पतंग उड़ा रहा था। उसके मकान के पास से 11 हजार केवी के हाईटेंशन तार गुजर रहे हैं। इनमें एक पतंग आकर फंस गई। आर्य पतंग निकालने के लिए कोशिश कर रहा था तभी वह करंट की चपेट में आ गया। झुलसने से उसकी मौत हो गई।
प्रमोद ने बताया कि इससे पहले भी सैनी कॉलोनी में तीन वर्षीय बच्ची की हाईटेंशन तारों की चपेट में आने से मौत हो चुकी है, लेकिन बिजली विभाग इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें