कोलापुर में नवजात बच्ची को जन्म देने के बाद मां ने सूखे रजवाहे में फेंक दिया। शनिवार को कुरुक्षेत्र-कैथल मार्ग पर स्थित गांव मिर्जापुर पेट्रोल पंप के निकट नवजात कन्या का शव रजवाहे में पड़ा मिला।
और पढ़ें
ग्रामीणों ने कपड़े में लिपटे शव को देखते ही तत्काल सूचना पुुलिस को दी। डीएसपी सतीश गौतम और थर्ड गेट पुलिस चौकी के प्रभारी देवेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की।
केयू थाना के प्रभारी योगेश कुमार के मुताबिक मामला पैदाइश छुपाने का प्रतीत होता है। बहरहाल, पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद मामले में कुछ खुलासा हो सकेगा।