एप डाउनलोड करें

ट्रेन के आगे कूद बिजली कर्मी ने जान दी

टोहाना (फतेहाबाद)/ब्यूरो। Updated Fri, 20 Dec 2013 08:57 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हरियाणा में फतेहाबाद के गांव सिंबल के नजदीक शुक्रवार सुबह लुधियाना से दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस के आगे कूदकर बिजली निगम के कर्मचारी अनूप सिंह (50) ने अपनी जान दे दी। हालांकि अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
और पढ़ें
विज्ञापन


जींद निवासी अनूप सिंह पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। शुक्रवार सुबह वे अपने घर से काम के लिए निकले, लेकिन ड्यूटी पर नहीं पहुंचे।

ग्रामीणों ने गांव सिंबल के पास रेल ट्रैक पर लुधियाना से दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस के आगे छलांग लगाते एक व्यक्ति को देखकर पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें