एप डाउनलोड करें

चटर पटरः राखी ने किसे कह दिया जेब्रा

नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 22 Dec 2012 05:19 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सुर्खियों में खुद को बनाए रखने का मौका आखिरकार राखी निकाल ही लेती हैं। पिछले कुछ समय से सनी लियोन और पूनम पांडे जैसे चेहरे आ जाने से राखी खबरों से दूर हो गयी थी लेकिन बड़बोली राखी ने खबरों में आने का मौका ढूंढ ही लिया है। ऐसा मौका उन्हें पिछले दिनों हुए एक अवार्ड फंक्शन में मिल गया।
और पढ़ें
विज्ञापन


उस अवॉर्ड में दीपिका पादुकोण ने भी शिरकत की थी। उस फंक्शन में दीपिका काली और सफेद धारियों वाली ड्रेस पहने हुईं थीं। फिर क्या राखी उन्हें देखकर जेब्रा-जेब्रा कहने लगीं। यह अच्छा हुआ कि दीपिका पादुकोन ने यह नहीं सुना। अगर सुन लेती तो भी राखी की बला से।

अगर विवाद होता तो राखी को तो मजा ही आ जाता। राखी सावंत उन लोगों में से हैं जो बोलती पहले हैं और सोचती बाद में हैं। इससे पहले उन्होंने करीना को सैफ से शादी न करने की सलाह दी थी साथ ही यह भी कहा था कि सैफ और करीना की शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगी।
विज्ञापन


कैसा होगा सोनाक्षी के सपनो का राजा
'दबंग' सीरिज की अब तक दो फिल्मों में चुलबुल पांडे से प्यार करने वाली रज्जो यानी सोनाक्षी सिंहा रियल लाइफ में चुलबुल को अपने लिए परफेक्ट नहीं मानती हैं। वे कहती हैं कि मैं जिस तरह की लड़की हूं उसको देखते हुए मैं कभी भी चुलबुल पांडे जैसे शख्स से प्यार नहीं कर सकती। रोबिनहुड की जिस थ्योरी पर चुलबुल विश्वास करता है, मैं उस थ्योरी को नहीं मानती हूं। वे कहती हैं कि मैं आज जो कुछ भी हूं उसमें इन फिल्मों का बड़ा योगदान है। सोनाक्षी आगे कहती हैं मेरे सपनों का राजा कैसा होगा यह मैं अभी ठीक-ठीक नहीं कह सकती लेकिन इतना पता है कि मेरे सपनो का राजा चुलबुल पांडेय जैसा नहीं होगा। अब देखते हैं कि सोनाक्षी को उसके सपनो का कैसा राजा मिलता है।

1200 फुट की ऊंचाई पर हैं पूनम पांडेय
हमेशा सुर्खियां बटोरने वाली पूनम पांडे अपनी डेब्यू फिल्म 'नशा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। पूनम पांडे ने 12000 फुट की ऊंचाई पर पहुंचकर इस फिल्म की शूटिंग की। पूनम बताती हैं कि शूटिंग के दौरान उन्होंने हेलीकॉप्टर से जो सीन फिल्माया है वह बहुत ही शानदार है। मुंबई में इस समय इन दृश्यों की शूटिंग करना वाकई चुनौती भरा था लेकिन फिल्म के निर्देशक अमित सक्सेना पूरे सीन की शूटिंग सिर्फ 90 मिनट में पूरी कर ली। उनका कहना था कि इस तरह के सीन किसी बॉलीवुड फिल्म में पहले कभी नहीं फिल्माए गए हैं। अपने बेबाक अंदाज में पूनम यह भी कहती हैं कि अगर इस सीन में थोड़ा बोल्ड सीन करने का मौका मिल जाता तो यह सीन और भी खूबसूरत बन पड़ता क्योंकि इतनी ऊंचाई पर वह सीन परफॉर्म करने की बात ही कुछ और ही होती।

अब राजीव घबरा गए किस करने में
अभी हाल ही में खबर आई थी कि इमरान खान फिल्म 'मटरू की बिजली का मंडोला' में अनुष्का को किस करते हुए असहज हो गए थे अब इसी परेशानी से अभिनेता राजीव खंडेलवाल को फिल्म 'टेबल नंबर 21' की शूटिंग के दौरान दो चार होना पडा है। एक्ट्रेस टीना देसाई का चुंबन लेने में उनके पसीने छूट गए। सेट पर मौजूद एक सूत्र की मानें तो फिजी की व्यस्त सड़क पर यह सीन फिल्माया जाना था। सीन की डिमांड ही कुछ ऐसी थी। रोड पर जबरदस्त भीड़ थी। राजीव और टीना यह नजारा देख नर्वस हो गए। सैकड़ों लोगों के सामने उन्हें एक-दूसरे को चूमना उन्हें बहुत कठिन लगा। खैर, किसी तरह यह सीन राजीव ने कर दिया। अच्छी बात यह रही कि जिस तरह के एक्सप्रेशन निर्देशक आदित्य चाहते थे उन्हें ठीक वैसे ही एक्सप्रेशन मिल गए। राजीव खुश हैं कि फिल्म में ज्यादा किस सीन नहीं हैं।

सोहेल क्यों चाहते हैं शाहरुख की मदद 
 यह बात कुछ हजम नहीं होती, लेकिन है हकीकत। सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग का हिस्सा सोहेल खान चाहते हैं कि इस लीग को शाहरुख खान भी मदद करे। सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग की आठ टीम हैं और सोहेल मुंबई की तरफ से खेलते हैं। सोहेल चाहते हैं कि जब इस क्रिकेट लीग के मैच कोलकाता में हो तो शाहरुख भी उनका सपोर्ट करें। सोहेल कहते हैं कि मैं जानता हूं कि शाहरुख की अपनी टीम है लेकिन वह टीम अलग है और यह टीम अलग। हमें खुशी होगी अगर शाहरुख हमारा साथ देंगे। सलमान खान के साथ शाहरुख की अनबन पर सोहेल कहते हैं कि मुङो नहीं लगता कि इससे कोई फर्क पड़ता है। हम सभी इसी इंडस्ट्री के हैं। मैं आज भी शाहरुख को शाहरुख भाई कहकर ही बुलाता हूं। मुङो बहुत खुशी होगी अगर शाहरुख हमें सपोर्ट करेंगे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें